Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
16 contractual drivers in Mathura absent from duty without notice ultimatum issued to return within three days
{"_id":"6ac7a42a51e67467840ec135","slug":"video-16-contractual-drivers-in-mathura-absent-from-duty-without-notice-ultimatum-issued-to-return-within-three-days-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में बिना सूचना ड्यूटी से गायब 16 संविदा चालक, तीन दिन में लौटने का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में बिना सूचना ड्यूटी से गायब 16 संविदा चालक, तीन दिन में लौटने का अल्टीमेटम
रोडवेज मथुरा डिपो के 16 संविदा चालक बिना सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित मिले हैं। लगातार गैरहाजिरी को गंभीरता से लेते हुए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी को नोटिस जारी किया है। तीन दिन के भीतर ड्यूटी पर उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा नहीं करने पर संविदा समाप्त करने की चेतावनी दी गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से जारी नोटिस में मई से आठ अक्तूबर तक की उपस्थिति का ब्योरा दिया गया है। इसमें कई चालक लगातार कई दिनों तक अनुपस्थित मिले हैं। कुछ चालकों की सितंबर और अक्तूबर में भी उपस्थिति शून्य दर्ज है। नोटिस के अनुसार चालक अजय कुमार, अशोक कुमार, मोहन सिंह, धर्मवीर, गिरीशचंद्र, गोपाल पाठक, रामनिवास, सचिन चौधरी, जीतेंद्र गौड़, उदयवीर, सूरज कुमार, टिकटू, कृष्ण सिंह, रमन कुमार, अजय सैन और श्यामवीर समेत 16 चालक बिना सूचना अनुपस्थित रहे। डिपो प्रभारी विवेक अहिरवार ने बताया कि संविदा शर्तों और विभागीय नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। सभी चालकों को तीन दिन के अंदर ड्यूटी पर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। समय पर उपस्थित नहीं होने पर संविदा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।