{"_id":"6ac7a313c696b12bcc0efe4b","slug":"dinesh-falahari-stated-virat-kohli-did-not-accept-five-crore-rupees-he-would-sit-premanand-feet-and-apologize-2026-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 'प्रेमानंद महाराज कहें विराट ने नहीं लिए पैसे', दिनेश फलाहारी बोले- संत के चरणों में बैठकर मांगूंगा माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 'प्रेमानंद महाराज कहें विराट ने नहीं लिए पैसे', दिनेश फलाहारी बोले- संत के चरणों में बैठकर मांगूंगा माफी
Thu, 08 Oct 2026 07:40 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 08 Oct 2026 07:40 PM IST
सार
दिनेश फलाहारी ने अपने बयान में दावा किया कि विराट कोहली को बाद में महसूस हुआ कि जिस तरीके से वह यहां आए, वह उचित नहीं था। इसके बाद उन्होंने कई गुना धन वापस किया था।
विज्ञापन
क्रिकेटर विराट कोहली, संत प्रेमानंद, दिनेश फलाहारी महाराज।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
संत प्रेमानंद महाराज के दरबार में विराट कोहली के आने को लेकर पांच करोड़ रुपये लिए जाने का आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी ने कहा है कि यदि प्रेमानंद महाराज स्वयं कह दें कि विराट कोहली ने कोई पैसा नहीं लिया तो वह उनके चरणों में बैठकर माफी मांगेंगे। बृहस्पतिवार को उनका यह बयान क्रिकेटर विराट कोहली के प्रवक्ता की ओर से उनके आरोप को निराधार बताने के बाद आया है।
दिनेश फलाहारी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि प्रेमानंद महाराज कभी झूठ नहीं बोलते हैं। प्रेमानंद महाराज परम ज्ञानी और राधारानी के उपासक हैं। ऐसे में यदि वह स्वयं यह स्पष्ट कर दें कि विराट कोहली ने कोई धन नहीं लिया है तो वह अपनी बात वापस लेते हुए माफी मांगेंगे। फलाहारी ने अपने बयान में दावा किया कि विराट कोहली को बाद में महसूस हुआ कि जिस तरीके से वह यहां आए, वह उचित नहीं था। इसके बाद उन्होंने कई गुना धन वापस किया था।

Trending Videos
दिनेश फलाहारी ने यह भी दावा किया कि प्रेमानंद महाराज के यहां चलने वाला भंडारा विराट कोहली की ओर से संचालित हो रहा है। हालांकि, फलाहारी ने विराट कोहली और प्रेमानंद महाराज की प्रशंसा भी की। कहा कि उनका उद्देश्य किसी का अपमान करना नहीं है, बल्कि वह चाहते हैं कि इस मामले में स्वयं प्रेमानंद महाराज स्थिति स्पष्ट करें। हालांकि दोनों पक्षों के बयानों को लेकर मामला गरमा गया है।
ऐसे शुरू हुआ विवाद
बीते दिनों प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी ने वृंदावन के गऊ कृपा कुंज आश्रम की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद आश्रम को लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े होने लगे। इसी बीच दिनेश फलाहारी ने आरोप लगाया कि प्रेमानंद महाराज के शिष्यों के एक गुट ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को कथित तौर पर पांच करोड़ रुपये देकर प्रेमानंद महाराज के दरबार में बुलाया था। हालांकि विराट के प्रवक्ता ने बयान जारी कर इस आरोप को निराधार बताया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को फलाहारी ने प्रतिक्रिया दी है।