Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Paddy arrivals increase in Hansi Mandi; farmers unhappy with government procurement of PR variety.
{"_id":"6ac74dcd76264440360c6725","slug":"video-paddy-arrivals-increase-in-hansi-mandi-farmers-unhappy-with-government-procurement-of-pr-variety-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी मंडी में धान की आवक बढ़ी, पीआर की सरकारी खरीद से खुश नहीं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी मंडी में धान की आवक बढ़ी, पीआर की सरकारी खरीद से खुश नहीं किसान
हांसी की अनाज मंडी में धान की आवक लगातार बढ़ती जा रही है। मंडी में अब तक करीब 15 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। वहीं 1509 धान के भाव में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। 1509 धान 4100 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका, जिससे किसानों को कुछ राहत मिली है।
दूसरी ओर, पीआर धान की सरकारी खरीद को लेकर किसान खुश नजर नहीं आ रहे हैं। किसानों का आरोप है कि मंडी में फसल लेकर पहुंचने के बाद गेट पास तो तुरंत काट दिया जाता है, लेकिन सरकारी खरीद में फसल बिकने में देरी हो रही है। इसके चलते किसानों को मंडी में अपनी फसल लेकर इंतजार करना पड़ रहा है।
ढाणी पाल निवासी किसान विक्रम ने बताया कि वह सुबह धान लेकर मंडी पहुंचे थे। मंडी में पहुंचते ही उनका गेट पास तो कट गया, लेकिन अभी तक उनकी फसल की खरीद नहीं हुई है। किसान ने सरकार से मांग की कि मंडी में फसल लेकर पहुंचने वाले किसानों की तुरंत सरकारी खरीद सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े।
किसानों का कहना है कि पोर्टल की दिक्कत और खरीद प्रक्रिया में देरी के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से पोर्टल की समस्या दूर कर खरीद प्रक्रिया को तेज करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।