{"_id":"6ac74d6765aabc8bb9053794","slug":"video-india-bloc-stages-protest-against-sir-in-moga-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसआईआर के खिलाफ मोगा में इंडिया गठबंधन का रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर के खिलाफ मोगा में इंडिया गठबंधन का रोष प्रदर्शन
एसआईआर को लेकर मोगा में इंडिया गठबंधन की ओर से गुरुवार को बड़ा रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी, सीपीआई समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने मोगा शहर में पैदल मार्च निकाला और बस स्टैंड चौक पर पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस की मोगा हलका प्रभारी मालविका सूद ने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर पंजाब में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के चलते बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूचियों से काटे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले पश्चिम बंगाल में एसआईआर किया गया और अब पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं सीपीआई नेता कुलदीप सिंह भोला ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर लोगों के वोट काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदायों, प्रवासी लोगों समेत कई वर्गों के मतदाताओं को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने एसआईआर को वोटों की चोरी का जरिया बना लिया है। कुलदीप सिंह भोला ने कहा कि एसआईआर के खिलाफ इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियां अब सड़क पर उतर चुकी हैं और आने वाले दिनों में इसे लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं, उनके अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर लोकतांत्रिक मंच तक लड़ी जाएगी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।