{"_id":"6ac74d5fbe10cf6a1a06d7f7","slug":"video-speaker-sandhwan-speaks-on-the-sir-issue-in-kotkapura-says-around-15000-votes-were-deleted-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में एसआईआर पर बोले स्पीकर संधवां, कहा-करीब 15 हजार वोट काटे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में एसआईआर पर बोले स्पीकर संधवां, कहा-करीब 15 हजार वोट काटे गए
मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में लोगों के वोट मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं और इसके पीछे भाजपा का राजनीतिक दबाव काम कर रहा है। कोटकपूरा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए संधवां ने कहा कि उनके कोटकपूरा विधानसभा क्षेत्र में करीब 15 हजार लोगों के वोट काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटने का असर भविष्य में लोगों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं पर भी पड़ सकता है। स्पीकर ने फॉर्म नंबर-6 का जिक्र करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से भी यह स्पष्ट किया गया है कि इस संबंध में उसकी ओर से कोई निर्देश जारी नहीं किया गया था। इसके बावजूद चुनाव आयोग की कार्रवाई को लेकर उन्होंने सवाल खड़े किए। संधवां ने भाजपा पर राजनीतिक निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी चुनाव लड़ने के बजाय चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े इस मुद्दे को लेकर चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि जिन लोगों का नाम मतदाता सूची से हट गया है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना वोट दोबारा बनवाने के लिए आवेदन करें। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर लोग इस संबंध में आम आदमी पार्टी की स्थानीय टीम से भी सहायता ले सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।