फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sant Premanand Visits Keli Kunj 14 Days After Disciple’s Death

यूपी: शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत के 14 दिन बाद केली कुंज आश्रम पहुंचे संत प्रेमानंद, 20 मिनट रुके; VIDEO

Thu, 08 Oct 2026 12:31 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 08 Oct 2026 12:31 PM IST
सार

शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत के 14 दिन बाद संत प्रेमानंद महाराज गुरुवार सुबह केली कुंज आश्रम पहुंचे। करीब 20 मिनट रुकने के बाद वे वाराह घाट स्थित अपने गुरु के आश्रम गए और दर्शन कर मांट स्थित यमुना विहार कुंज लौट गए।
 

विज्ञापन
Sant Premanand Visits Keli Kunj 14 Days After Disciple’s Death
संत प्रेमानंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत के 14 दिन बाद संत प्रेमानंद महाराज गुरुवार सुबह केली कुंज आश्रम पहुंचे। वे सुबह करीब सवा पांच बजे गाड़ियों के काफिले से मांट के जहांगीरपुर खादर स्थित यमुना विहार कुंज आश्रम से केली कुंज पहुंचे थे। संत के वृंदावन आने के वीडियो वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन




 वृंदावन परिक्रमा मार्ग सुबह तड़के संत प्रेमानंद महाराज को कार में बैठा देखकर उनके भक्तों की भीड़ लग गई। उनके अनुयायी उनकी एक झलक देखने को उनके पीछे दौड़ पड़े। उनकी एक झलक पाने और दर्शन के लिए श्रद्धालु आश्रम तक पीछे-पीछे गए तथा 'श्री हरिवंश' और 'राधे-राधे' के जयकारे लगाने लगे। प्रेमानंद महाराज लगभग 20 मिनट तक केली कुंज आश्रम में रुके। इसके बाद वे वहां से वाराह घाट स्थित अपने गुरु श्री हित गौरांगी शरण महाराज के आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 20 मिनट रुककर गुरुदेव के दर्शन किए। इसके पश्चात वे मांट स्थित यमुना विहार कुंज आश्रम के लिए चले गए।
विज्ञापन


 25 सितंबर की सुबह उनके शिष्य रसिक दुलारी शरण ने गौ कृपा कुंज की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। 26 सितंबर को यमुना किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया था। इस घटना से जुड़े अभी तक एक एक कर चार वीडियो भी सामने आ चुके हैं। इससे पूर्व, घटना के 9वें दिन भी आश्रम की ओर से एक आधिकारिक पत्र जारी कर गहरा दुख जताया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed