{"_id":"68937641dfbafd1ef60940b3","slug":"video-chief-minister-will-virtually-inaugurate-fire-service-center-2025-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फायर सर्विस केंद्र का मुख्यमंत्री करेंगे वर्चुअल लोकार्पण, कराया गया खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फायर सर्विस केंद्र का मुख्यमंत्री करेंगे वर्चुअल लोकार्पण, कराया गया खाली
मैनपुरी के किशनी में बने फायर सर्विस केंद्र का बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे। भवन में रखी पकड़ी गई नकली उर्वरक को अपर जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर कृषि रक्षा इकाई के भवन में शिफ्ट करवा दिया गया है। बुधवार को अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद के निर्देश पर फायर सर्विस केंद्र में रखी नकली उर्वरक खाद की 109 बोरी, 274 खाली बोरी को टाइप तीन भवन से कृषि रक्षा इकाई के भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। 11 नवंबर 24 को नवनिर्मित फायर सर्विस के टाइप तीन भवन में कालाबाजारी के लिए रखी नकली उर्वरक खाद बरामद हुई थी। अधिकारियों की मौजूदगी में भवन को सील कर दिया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नवनिर्मित भवन का लोकार्पण बृहस्पतिवार को होना है। अपर जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम में जिला कृषि अधिकारी अभिशांक चौहान, नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र यादव, एडीओ कृषि नरेश राठौर, प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी की मौजूदगी में वीडियोग्राफी करवाकर कृषि रक्षा इकाई के भवन में शिफ्ट कर सील लगवा कर चाभी हेड मुहर्रिर धीरेंद्र यादव को सौंप दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।