फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Raksha Bandhan Special: taapsee pannu shares Interesting memories of Rakhi festival In Exclusive interview

स्पेशल इंटरव्यू: रक्षाबंधन पर तापसी बोलीं- ‘बड़ी हूं तो सबको गिफ्ट देना पड़ता है’, सुनाया त्योहार का किस्सा

Fri, 28 Aug 2026 06:00 AM IST
Kiran Vinod Kumar Jain किरण जैन
Updated Fri, 28 Aug 2026 06:00 AM IST
सार

Raksha Bandhan Special: तापसी पन्नू ने रक्षाबंधन पर इस त्योहार से जुड़ी यादें और किस्से शेयर किए हैं। क्या बोलीं अभिनेत्री? पढ़िए

विज्ञापन
Raksha Bandhan Special: taapsee pannu shares Interesting memories of Rakhi festival In Exclusive interview
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन तापसी पन्नू के लिए सिर्फ राखी का त्योहार नहीं है। कजिन भाइयों की लंबी फेहरिस्त है। छोटी बहन शगुन से भी राखी बंधवाती हैं। फिर बारी आती है सबको गिफ्ट देने की। बड़ी बहन होने का फायदा कितना मिलता है, पता नहीं, लेकिन खर्चा जरूर बढ़ जाता है। अमर उजाला से खास बातचीत में तापसी ने रक्षाबंधन और परिवार के साथ त्योहार मनाने से जुड़े कई मजेदार किस्से साझा किए।

विज्ञापन

Raksha Bandhan Special: taapsee pannu shares Interesting memories of Rakhi festival In Exclusive interview
तापसी पन्नू अपनी बहन के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

‘मेरा रक्षाबंधन थोड़ा फैला हुआ है’
तापसी के लिए राखी का हिसाब एक-दो भाइयों पर खत्म नहीं होता। कजिन भाइयों की संख्या अच्छी-खासी है और छोटी बहन शगुन से भी वह राखी बंधवाती हैं। वह कहती हैं...

  • ‘मेरे लिए भाई-बहन का रिश्ता एक-दूसरे का साथ देने और जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे की रक्षा करने का है।'
  • 'मैं अपनी छोटी बहन शगुन से राखी बंधवाती हूं। मैं उसे फोर्स करती हूं, क्योंकि मैं बड़ी हूं।'
  • 'मेरे लिए रक्षाबंधन का हिसाब जगह के हिसाब से बदल जाता है। मेरे कजिन भाई बहुत सारे हैं और मैं सबमें बड़ी हूं।'
  • 'अगर दिल्ली में होती हूं तो सबको राखी बांध देती हूं। अगर नहीं होती हूं तो राखी भेज देती हूं। छोटी बहन से भी बंधवा लेती हूं।'
  • 'इस तरह मेरा रक्षाबंधन थोड़ा फैला हुआ है। एक-दो भाई वाला मामला नहीं है कि दो मिनट में राखी बांधी और काम खत्म।’
विज्ञापन
विज्ञापन

Raksha Bandhan Special: taapsee pannu shares Interesting memories of Rakhi festival In Exclusive interview
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम-@taapsee

'गिफ्ट भी मुझे ही देने पड़ते हैं'
राखी बांधने के बाद तापसी की जिम्मेदारी खत्म नहीं होती। अब गिफ्ट का नंबर आता है। एक्ट्रेस कहती हैं, 'छोटे हैं सारे... तो मुझे सबको देना पड़ता है। कजिन भी छोटे हैं, तो सबको गिफ्ट मुझे ही देना पड़ता है। अब मैं बड़ी हूं... तो क्या करूं! बड़ी होने का फायदा ये है कि सब आपको बड़ी बहन मानते हैं। लेकिन फिर गिफ्ट भी आपको ही देना पड़ता है। तो... बड़ी बहन होना थोड़ा महंगा पड़ता है।’

विज्ञापन

Raksha Bandhan Special: taapsee pannu shares Interesting memories of Rakhi festival In Exclusive interview
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम-@taapsee

‘जो चमकता हुआ दिखे, पहन लूंगी’
रक्षाबंधन पर तैयार होने के लिए तापसी बहुत ज्यादा तैयारी नहीं करतीं। उनका तरीका बेहद आसान है। वह बताती हैं, ‘मैं कपड़े चुनने में बहुत... मतलब, मैं इतनी प्लानिंग नहीं करती। अलमारी खोलूंगी और जो सबसे ऊपर दिखेगा, जो मुझे सबसे अच्छा और थोड़ा चमकता हुआ लगेगा... वही पहन लूंगी। अब त्योहार के लिए कपड़े चुनने में भी अगर मैं आधा दिन लगा दूं तो त्योहार मनाऊंगी कब? तो जो अच्छा दिखा, उठा लिया, पहन लिया... हो गया। इतनी सी तो बात है।’

Raksha Bandhan Special: taapsee pannu shares Interesting memories of Rakhi festival In Exclusive interview
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम- @taapsee

‘जिंदगी में मनोरंजन चलते रहना चाहिए’
तापसी किसी एक त्योहार को लेकर नहीं बैठतीं। उन्हें हर त्योहार मनाना पसंद है। अभिनेत्री कहती हैं, ‘मैं सब मना लेती हूं। कोई ऐसा नहीं है जो मैं नहीं मनाती। मुझे लगता है त्योहार मनाते रहना चाहिए। जिंदगी में मनोरंजन चलते रहना चाहिए। हम इतना काम करते हैं, भागते रहते हैं... तो बीच में ऐसे दिन भी होने चाहिए, जब सब मिलें, साथ बैठें, कुछ खाएं, कुछ मनाएं। मुझे ये बहुत अच्छा लगता है।’

Raksha Bandhan Special: taapsee pannu shares Interesting memories of Rakhi festival In Exclusive interview
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee

‘त्योहार है तो परिवार साथ होना चाहिए’
त्योहारों में तापसी के लिए सबसे जरूरी चीज परिवार का साथ है। जगह चाहे दिल्ली हो या मुंबई, उनकी कोशिश रहती है कि परिवार साथ रहे। वो कहती हैं, ‘मैं हर साल पक्का करती हूं कि मैं अपने परिवार के साथ रहूं। सौ प्रतिशत। चाहे वो दिल्ली में हों, चाहे मुंबई में हों... हम सबको साथ होना है। त्योहार है तो परिवार साथ होना चाहिए। आप कितने भी व्यस्त हों, कहीं भी हों... एक दिन के लिए सब साथ आ जाओ। वही तो त्योहार है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed