{"_id":"6a9448668187a0147d0194e3","slug":"video-mahoba-youth-drowns-in-lahchura-dam-while-bathing-with-friends-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"महोबा: दोस्तों के साथ नहाने गया युवक लहचूरा बांध में डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: दोस्तों के साथ नहाने गया युवक लहचूरा बांध में डूबा, मौत
यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध में रविवार की शाम दोस्तोंं के साथ नहाने गया युवक गहराई में डूब गया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। मृतक दिल्ली के मंगोलपुरी का निवासी था और महोबा में दोस्त से मिलने आया था।
मंगोलपुरी दिल्ली निवासी राहुल (30) दो दोस्तों रोहित व धनंजय मिश्रा निवासी प्रेमनगर बिहार के साथ जनपद महोबा के थाना पनवाड़ी के बैंदो गांव निवासी दोस्त रवि से मिलने आया था। शाम करीब चार बजे दोस्त से मिलने के बाद तीनों युवक यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध नहाने चले गए। नहाते समय राहुल का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी के तेज बहाव में बह गया। दोस्तों के शोर-शराबा मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
थानाध्यक्ष महोबकंठ अर्जुन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाकर रेस्क्यू शुरू कराया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद शाम सात बजे युवक के शव को बांध से बाहर निकाला जा सका। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक दिल्ली का निवासी है। घटना की सूचना परिजन को दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।