फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Fire breaks out in cattle shed; fodder and agricultural machinery gutted.

Mahoba News: पशुबाड़े में लगी आग, भूसा व कृषि यंत्र जले

Mon, 31 Aug 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in cattle shed; fodder and agricultural machinery gutted.
पनवाड़ी (महोबा)। थाना महोबकंठ के लोहरगांव में एक मकान के पशुबाड़े में आग लगने से भूसा और कृषि यंत्र जल गए। गांव निवासी ओमप्रकाश नायक रात को परिवार के साथ घर पर सो रहा था। इसी दाैरान उसके पशुबाड़े में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ देर बाद आग ने विकराल रूप धारण कर दिया। आग की चपेट में आने से भैंस व गाय की मौत हो गई जबकि कृषि यंत्र, पाइप आदि जलकर बर्बाद हो गए। घटना की जानकारी पुलिस और राजस्व विभाग को दी गई। लेखपाल अमित गुप्ता ने बताया कि पशु चिकित्सक से मृत जानवरों का पोस्टमार्टम कराया गया है। क्षति का आकलन कर मदद दिलाई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन


वृद्ध समेत दो ने खाया जहर, एक रेफर
महोबा। कस्बा कुलपहाड़ निवासी रामबाबू (24) शनिवार की रात घर पर था। इसी दाैरान किसी बात से नाराज होकर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पिता मिहीलाल ने बताया कि घर पर कोई विवाद नहीं हुआ। बेटे ने ऐसा क्यों किया, यह नहीं पता। वहीं कस्बा चरखारी निवासी उदयभान (57) ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed