{"_id":"6a93f8198bd1167f63091a89","slug":"video-kutlehar-mla-vivek-sharma-financial-assistance-22-families-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: कुटलैहड़ के जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़े विधायक विवेक शर्मा, 22 परिवारों को बांटे 1.61 लाख के चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: कुटलैहड़ के जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़े विधायक विवेक शर्मा, 22 परिवारों को बांटे 1.61 लाख के चेक
Ankesh Dogra
Updated Sun, 30 Aug 2026 03:00 PM IST
Link Copied
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में आर्थिक रूप से जरूरतमंद परिवारों की सहायता का सिलसिला जारी है। रविवार को विधानसभा क्षेत्र के कार्यालय जोगी पंगा में विधायक विवेक शर्मा ने 22 जरूरतमंद परिवारों को कुल 1 लाख 61 हजार 500 रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।
इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता की सेवा करना उनके लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहारा देने के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे और सहायता उपलब्ध करवाने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।
विधायक ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सामने कई बार ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं, जिनमें छोटी सी आर्थिक सहायता भी उनके लिए बड़ी राहत बन जाती है। इसी सोच के साथ जरूरतमंद परिवारों को सहायता राशि उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि वे अपनी जरूरी आवश्यकताओं को पूरा कर सकें और परिवार का पालन-पोषण कर सकें।
उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र का कोई भी जरूरतमंद परिवार आर्थिक कठिनाइयों के कारण खुद को असहाय न समझे। लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जा रहा है और उपलब्ध संसाधनों के अनुसार उन्हें हरसंभव मदद देने का प्रयास किया जा रहा है।
विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता ने जिस भरोसे के साथ उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, उस विश्वास को कायम रखना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उनके लिए राजनीति केवल पद हासिल करने का माध्यम नहीं है, बल्कि इसे जनता की सेवा का जरिया मानते हैं।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना इसी सेवा भावना का हिस्सा है। क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विधायक ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता के साथ वह हर परिस्थिति में खड़े रहेंगे। जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए उपलब्ध स्तर पर हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।