{"_id":"6acb818829656af87101df0e","slug":"video-madrasa-students-get-a-platform-showcase-talent-in-speech-competitions-and-islamic-quizzes-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: मदरसों के बच्चों को मिला मंच, तकरीरी मुकाबले और इस्लामी क्विज में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: मदरसों के बच्चों को मिला मंच, तकरीरी मुकाबले और इस्लामी क्विज में दिखाई प्रतिभा
Mukesh Kumar
Updated Sun, 11 Oct 2026 06:01 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी में बज्मे फरोगे अदब की ओर से कस्बा खीरी में तकरीरी और इस्लामी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तकरीरी मुकाबले में हाफिज यूनुस ने पहला, हाफिज हशमत ने दूसरा और मदरसा गरीब नवाज के मो. जुनैद रजा ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं इस्लामी क्विज में शादाब रजा प्रथम, इकरा फिरदौस द्वितीय और मो. शकील तृतीय स्थान पर रहे। तकरीरी प्रतियोगिता में मदरसा फैजाने मुस्तफा के हाफिज मोहम्मद गुफरान, मदरसा अफजलूल मदारिस के हाफिज मोहम्मद सलमान रजा और रेहान रजा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस्लामी क्विज में 150 लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें 85 प्रतिभागियों के जवाब सही पाए गए। बज्म के अध्यक्ष आमिर रजा ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य मदरसों के बच्चों की प्रतिभा को लोगों के सामने लाना और उनका उत्साह बढ़ाना है। काजी-ए-शहर मुफ्ती अल्ताफ हुसैन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से दीन को बढ़ावा मिलता है। मुफ्ती अब्दुल हबीब और आजाद हुसैन निर्णायक रहे। संचालन कारी अख्तर रजा ने किया। कार्यक्रम में डॉ. एह्राज, मौलाना हारून, कारी वारिस, इल्यास चिश्ती और शादाब रजा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।