Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Elon Musk to Gift Two SpaceX Shares to Every American Child, Says Hold on to Them

हर अमेरिकी बच्चे को मुफ्त मिलेंगे स्पेसएक्स के दो शेयर: एलन मस्क ने किया बड़ा एलान, बोले- इन्हें संभालकर रखना

Thu, 26 Nov 2026 03:27 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Thu, 26 Nov 2026 03:27 PM IST
सार

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल एलन मस्क ने अमेरिका के हर बच्चे को स्पेसएक्स के दो शेयर देने का एलान किया है। इनमें एक शेयर कंपनी और दूसरा मस्क अपनी निजी हिस्सेदारी से देंगे। उनका दावा है कि स्पेसएक्स अगर इंसानों को दूसरे ग्रहों पर बसाने और सूर्य की ऊर्जा का बड़ा हिस्सा इस्तेमाल करने में सफल रही तो कंपनी की कीमत वैश्विक अर्थव्यवस्था से कई गुना ज्यादा हो सकती है। आखिर मस्क की इस योजना के पीछे क्या है? आइए, विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Elon Musk to Gift Two SpaceX Shares to Every American Child, Says Hold on to Them
एलन मस्क ने बच्चों को क्या सलाह दी? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका के हर बच्चे को दुनिया की बड़ी अंतरिक्ष कंपनियों में शामिल स्पेसएक्स का शेयर मिलने जा रहा है। टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने गुरुवार को एलान किया कि वह अमेरिका के प्रत्येक बच्चे को कंपनी के दो शेयर देंगे। इनमें एक शेयर स्पेसएक्स की ओर से और दूसरा खुद मस्क अपनी निजी हिस्सेदारी से देंगे। इस घोषणा के बाद मस्क ने बच्चों और उनके परिवारों को सलाह दी कि वे इन शेयरों को जल्द बेचने के बजाय लंबे समय तक अपने पास रखें। उनका मानना है कि भविष्य में स्पेसएक्स की सफलता इन शेयरों की कीमत को बहुत ज्यादा बढ़ा सकती है।

विज्ञापन


बच्चों को कब और कैसे मिलेंगे स्पेसएक्स के शेयर?

  • मस्क ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि कंपनी की ओर से दिया जाने वाला पहला शेयर अगले महीने यानी दिसंबर 2026 में ट्रांसफर किया जाएगा। वहीं, उनकी निजी हिस्सेदारी से मिलने वाला दूसरा शेयर जून 2027 में दिया जाएगा। मस्क ने बताया कि उनका निजी शेयर तभी ट्रांसफर होगा, जब जून 2027 में उनके शेयरों पर लगी लॉकअप अवधि खत्म हो जाएगी।
  • विज्ञापन
  • लॉकअप का मतलब उस समय से है, जब तक शेयरों को बेचने या ट्रांसफर करने पर पाबंदी होती है। मस्क ने अक्टूबर में भी अमेरिका के हर बच्चे को अपना एक स्पेसएक्स शेयर देने की योजना का एलान किया था। अब उन्होंने कंपनी की ओर से भी एक शेयर देने की बात कही है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


मस्क क्यों कह रहे हैं कि शेयर संभालकर रखना?
मस्क ने स्पेसएक्स के भविष्य को लेकर बेहद बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगर कंपनी इंसानों को एक से ज्यादा ग्रहों पर बसाने और सूर्य की ऊर्जा का दस लाखवें हिस्से का भी इस्तेमाल करने में सफल हो जाती है, तो उसका मूल्य मौजूदा वैश्विक अर्थव्यवस्था से करीब दस लाख गुना हो सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि ये लक्ष्य हासिल करना बेहद मुश्किल है, लेकिन इनके लिए रास्ता मौजूद है। इसी वजह से उन्होंने शेयर पाने वाले बच्चों को इन्हें संभालकर रखने की सलाह दी। उनका इशारा कंपनी की लंबी अवधि की संभावनाओं और भविष्य में बढ़ सकने वाली कीमत की ओर था।


स्पेसएक्स में मस्क की कितनी हिस्सेदारी है?
मस्क फिलहाल स्पेसएक्स के सबसे बड़े शेयरधारक हैं। कंपनी की नियामकीय जानकारी के अनुसार, 30 जून तक उनके पास स्पेसएक्स की 48.4 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। उनके पास लगभग 6.42 अरब शेयर हैं। इसमें 84.95 करोड़ क्लास ए शेयर और ट्रस्ट के माध्यम से रखे गए 392 करोड़ क्लास बी शेयर शामिल हैं। इन ट्रस्टों में मस्क ट्रस्टी की भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा उनके पास करीब 130 करोड़ प्रतिबंधित क्लास बी शेयर भी हैं। शेयर विकल्पों के तहत उन्हें 35 करोड़ अतिरिक्त क्लास बी शेयरों से जुड़े अधिकार भी मिले हुए हैं। इससे कंपनी में उनकी बड़ी हिस्सेदारी का अंदाजा लगाया जा सकता है।


स्पेसएक्स की कमाई में कितनी तेजी आई है?
स्पेसएक्स का कारोबार भी तेजी से बढ़ रहा है। कंपनी ने तीसरी तिमाही में 14.58 अरब डॉलर का राजस्व दर्ज किया, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 161 प्रतिशत अधिक है। कंपनी की कृत्रिम बुद्धिमत्ता इकाई, जिसे अब सुपर इंटेलिजेंस नाम दिया गया है, ने अकेले 7.56 अरब डॉलर का राजस्व कमाया। यह एक साल पहले की तुलना में करीब दस गुना ज्यादा है। कंपनी एंथ्रोपिक, गूगल और रिफ्लेक्शन एआई जैसी कंपनियों को कंप्यूटिंग और डेटा सेंटर की सुविधाएं दे रही है। इस कारोबार को बढ़ाने के लिए स्पेसएक्स ने पूंजीगत खर्च भी लगभग तीन गुना बढ़ाकर 19.6 अरब डॉलर कर दिया है। कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी ब्रेट जॉनसन के मुताबिक, चौथी तिमाही में यह खर्च 35 से 40 अरब डॉलर के बीच रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed