{"_id":"6aaa56c7359fe5adc50ed904","slug":"video-eight-bjym-workers-from-lakhimpur-kheri-have-set-off-for-varanasi-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सेवा संकल्प अभियान: लखीमपुर खीरी से भाजयुमो के आठ कार्यकर्ता वाराणसी के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा संकल्प अभियान: लखीमपुर खीरी से भाजयुमो के आठ कार्यकर्ता वाराणसी के लिए रवाना
Mukesh Kumar
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:13 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का एक दल लखीमपुर से वाराणसी के लिए रवाना हुआ। रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रियों का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने बताया कि लखीमपुर से आठ कार्यकर्ता यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं, यह दल वाराणसी पहुंचेगा। वहां से 17 सितंबर को 250 मोटरसाइकिलों पर 500 कार्यकर्ता 10 अलग-अलग टुकड़ियों में वडनगर, गुजरात के लिए रवाना होंगे। इस दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा, पूर्व जिला मंत्री उमेश शुक्ला, राम पांडेय, राजेश कुमार सिंह, आचार्य संजय मिश्र सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।