{"_id":"665706a7f723bf954507390d","slug":"video-bharashhatacara-pal-iita-saga-rata-sa-canaii-kara-bna-raha-pacayata-ma-nalya-garamanae-na-vadaya-bnakara-khal-pal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भ्रष्टाचार... पीला ईंट और रेत से बना रही पंचायतों में नालियां, ग्रामीण ने वीडियो बनाकर खोली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भ्रष्टाचार... पीला ईंट और रेत से बना रही पंचायतों में नालियां, ग्रामीण ने वीडियो बनाकर खोली पोल
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में बरसात से पहले जल निकासी के बेहतर इंतजाम करने के लिए लाखों रुपये की लागत से नालियां बनाई जा रही हैं लेकिन इन नालियों के निर्माण में खूब धांधलेबाजी हो रही है। कार्यदायी संस्था से मिलकर जिम्मेदार भ्रष्टाचार करा रहे हैं। नाली निर्माण में पीला ईंट की नदी के रेत से चिनाई करा रहे हैं। सीमेंट सिरे से गायब है। ग्रामीण हाथ से नालियों को उधेड़ दे रहे हैं। जो प्लास्टर है वह सिर्फ रेता है। ताजा मामला ब्लॉक की ग्राम पंचायत भिडौरी के तकिया पुरवा गांव का सामने आया है, जहां के ग्रामीणों ने नाला निर्माण में लगाई जा रही घटिया ईंट व मसाले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है। नाला निर्माण में लगाई जा रही ईंट मामूली चोट में भूसे की की तरह बिखर रही है, वहीं मसाले में सीमेंट इतनी डाली गई है कि नाली की ईंट अभी से उखड़ रही है। जानकारी के मुताबिक नाला निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कराया जा रहा है, जानकारी लेने के लिए जब संबंधित जेई को फोन मिलाया गया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। निघासन एसडीएम से बात की तो उन्होंने कह दिया कि हमें जानकारी नहीं है, ऐसे नहीं बता सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।