{"_id":"6af7656cacbf7ff5030b490a","slug":"bail-application-of-accused-in-15-year-old-murder-case-approved-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-189740-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हत्या के 15 साल पुराने मामले के आरोपी की जमानत अर्जी मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हत्या के 15 साल पुराने मामले के आरोपी की जमानत अर्जी मंजूर
Sat, 14 Nov 2026 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र नाथ पांडेय ने हत्या और साक्ष्य मिटाने के 15 साल पुराने मामले में आरोपी हसीब खां की जमानत मंजूर कर ली है। उसे 50 हजार रुपये के निजी बंध पत्र और इतनी ही धनराशि की प्रतिभूति दाखिल करने पर रिहा किया जाएगा।
फूलबेहड़ निवासी हसीब खां ने वर्ष 2011 में दर्ज मामले में जमानत याचिका दायर की थी। वह 21 जुलाई 2026 से जिला कारागार में बंद है। आरोपी ने अदालत को बताया कि वह पहले से जमानत पर था। मजदूरी के लिए बाहर गया था, जहां मियादी बुखार से गंभीर रूप से बीमार हो गया। इस कारण एक मई 2026 को पेशी पर अदालत में उपस्थित नहीं हो सका। गैरहाजिरी पर न्यायालय ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। उसने कहा कि अनुपस्थिति जानबूझकर नहीं थी।
अभियोजन पक्ष ने जमानत याचिका का विरोध किया। दोनों पक्षों को सुनने और पत्रावली का अवलोकन करने के बाद न्यायालय ने पाया कि आरोपी पहले से जमानत पर था और उसने जमानत की सुविधा का दुरुपयोग नहीं किया। मामले के विचारण में समय लगने की संभावना को देखते हुए अदालत ने जमानत के पर्याप्त आधार माने।
विज्ञापन
आरोपी को नियत तिथियों पर अदालत में उपस्थित रहने और विचारण में सहयोग करने का लिखित आश्वासन भी दाखिल करना होगा। संवाद