Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Elephants from Nepal have changed their arrival time, surprising even experts

Lakhimpur Kheri News: नेपाल से आए हाथियों ने बदला आने का समय, विशेषज्ञ भी हैरान

Sat, 14 Nov 2026 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 14 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Elephants from Nepal have changed their arrival time, surprising even experts
बांकेगंज/ममरी। नेपाल के शुक्लाफांटा नेशनल पार्क से इस बार नवंबर के मध्य में तीन टस्कर हाथियों के दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) पहुंचने से वन्यजीव विशेषज्ञ हैरान हैं। आमतौर पर नेपाली हाथी जुलाई-अगस्त में भारत आते हैं और दिवाली के बाद नेपाल लौट जाते हैं। उधर, मोहम्मदी रेंज के जंगलों में डेरा डाले तीन से चार हाथियों का दल धान और गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है।
विज्ञापन

डीटीआर के पूर्व रेंजर और वन्यजीव विशेषज्ञ अशोक कुमार कश्यप ने बताया कि जुलाई-अगस्त में नेपाल में नदियों में बाढ़ आने से अधिकांश जंगल जलमग्न हो जाते हैं। इससे हाथियों के सामने भोजन और आवास का संकट पैदा होता है। ऐसे में हाथियों के झुंड शारदा नदी पार कर पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की हरीपुर रेंज होते हुए डीटीआर के जंगलों में पहुंचते हैं। यहां उन्हें अनुकूल प्राकृतिक आवास, वातावरण, पर्याप्त भोजन और सुरक्षा मिलती है।
विज्ञापन

नवाब वाजिद अली प्राणी उद्यान लखनऊ के निदेशक और साउथ खीरी डिवीजन के निवर्तमान डीएफओ संजय बिश्वाल ने बताया कि पिछले वर्षों के आंकड़ों के अनुसार हाथी गणेश चतुर्थी से पहले यहां के जंगलों में आते हैं और दिवाली के बाद नेपाल लौट जाते हैं। तब तक वहां बाढ़ खत्म हो चुकी होती है और जंगलों में हरियाली रहती है। इस बार नवंबर के मध्य में हाथियों का पहुंचना असामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच. राजामोहन ने बताया कि इस साल हाथी बेमौसम आए हैं। उनके आने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वन्यजीव विशेषज्ञ नेपाल से हाथियों के पलायन का अध्ययन कर रहे हैं।
-------
धान और गन्ने की फसल को नुकसान
ममरी। वन रेंज मोहम्मदी के सहजनिया जंगल में डेरा डाले नेपाली हाथियों का दल बृहस्पतिवार रात कठिना नदी पार कर देवीपुर बीट के जंगल से होते हुए महेशपुर बीट पहुंच गया। रेंजर निर्भय प्रताप शाही ने बताया कि हाथियों की संख्या तीन से चार बताई जा रही है। वे जंगल से सटे खेतों में धान और गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।


उन्होंने बताया कि कड़ी निगरानी के बावजूद हाथी भुइयां देवी जंगल की ओर बढ़ रहे हैं। इससे साहबगंज, सुभाष नगर, रामदीनपुर, नयागांव और बिहारीपुर के किसानों में हड़कंप है। किसान रात में मशाल जलाकर हाथियों को खदेड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वनकर्मियों की टीम निगरानी में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed