{"_id":"6aa41d9a16614551990088a4","slug":"video-bank-employees-went-on-strike-and-staged-a-massive-protest-to-press-for-their-demands-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: बैंक कर्मचारियों ने की हड़ताल, जोरदार प्रदर्शन कर उठाईं अपनी मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: बैंक कर्मचारियों ने की हड़ताल, जोरदार प्रदर्शन कर उठाईं अपनी मांगें
Mukesh Kumar
Updated Fri, 11 Sep 2026 08:56 PM IST
Link Copied
विभिन्न लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को लखीमपुर खीरी जिले की समस्त सरकारी बैंकों के कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। बैंक कर्मचारियों ने पंजाब नेशनल बैंक की रेलवे स्टेशन के पास और एलआरपी चौराहे के पास एकत्र होकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान यूएफबीयू एवं उत्तर प्रदेश बैंक एम्पलाइज यूनियन के जिला अध्यक्ष अनुराग पांडेय, यूएफबीयू के जिला सचिव अतुल मेहरोत्रा और भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ के शिवांशु रस्तोगी ने कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, पीएलआई का एक समान भुगतान करने और कर्मचारियों से संबंधित लंबित मांगों का तत्काल समाधान करने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों पर सकारात्मक और शीघ्र निर्णय लिया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यूनियन के अनुसार, शुक्रवार की एकदिवसीय हड़ताल के बाद 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया जा सकता है। कर्मचारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।