फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Houses and trees were swept away by the Sharda River; danger also loomed over Veer Baba Sthan

Lakhimpur Kheri News: शारदा की कटान से घर और पेड़ बहे वीरबाबा स्थान पर भी मंडराया संकट

Fri, 11 Sep 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 11 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Houses and trees were swept away by the Sharda River; danger also loomed over Veer Baba Sthan
शारदा नदी मे समाता वीरबाबा का स्थान।स्रोत: ग्रामीण
बिजुआ। शारदा नदी की कटान से रुरा सुल्तानपुर में दहशत है। नदी की धारा में घर और पेड़ बहने के बाद अब वर्षों पुराना वीरबाबा देवस्थान भी संकट में है। कटान से बचाने के लिए ग्रामीण अपने आशियाने उजाड़कर ईंट, दरवाजे और जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने लगे हैं।
विज्ञापन

तेज कटान से लालता का मिट्टी का पूरा घर नदी में समा गया। हरिहर सिंह का पक्का मकान भी करीब 50 प्रतिशत नदी में बह गया। वर्षों पुराना प्रसिद्ध वीरबाबा देवस्थान भी करीब 50 फीसदी कटान की चपेट में आ चुका है।
विज्ञापन

कटान की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि देवस्थान के पास खड़ा वर्षों पुराना विशाल पीपल का पेड़ शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे देखते ही देखते शारदा की धारा में समा गया। इसके पास लगा विशाल गूलर का पेड़ भी रात करीब ढाई बजे कटान में बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बढ़ते कटान ने ग्रामीणों को अपने ही हाथों से मकान तोड़ने पर मजबूर कर दिया है। लोग मकान तोड़कर ईंटें निकाल रहे हैं, ताकि निर्माण सामग्री और गृहस्थी को नदी में समाने से बचाया जा सके। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से ईंट, दरवाजे और जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। कई परिवार सड़क किनारे या रिश्तेदारों के यहां शरण लेने के लिए मजबूर हैं।

आस्था का केंद्र भी कटान की जद मेंः जिस वीरबाबा देवस्थान पर दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं, वह भी शारदा की धारा में समाने के कगार पर है। शुक्रवार को अमावस्या होने के कारण श्रद्धालु यहां पूजा-पाठ कर शारदा मैया से कटान रोकने की प्रार्थना करते नजर आए। प्रसाद और मिठाई की दुकानें भी लगी रहीं। एक ओर श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर रहे थे, तो दूसरी ओर नदी लगातार कटान कर रही थी। लेखपाल राजीव वर्मा ने बताया कि करीब 50 से 60 एकड़ कृषि भूमि का कटान हो चुका है। लालता का घर कट गया है और हरिहर सिंह का आधा मकान कट चुका है। अभी कटान जारी है।

शारदा नदी मे समाता वीरबाबा का स्थान।स्रोत: ग्रामीण

शारदा नदी मे समाता वीरबाबा का स्थान।स्रोत: ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed