फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The Rapta bridge is not yet in good condition, traffic is currently banned

Lakhimpur Kheri News: रपटा पुल अभी ठीक नहीं, आवागमन पर फिलहाल रोक जारी

Fri, 11 Sep 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 11 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
The Rapta bridge is not yet in good condition, traffic is currently banned
पलिया दुधवा मार्ग पर बंशीनगर रपटा पुल पर आवागमन बंद होने के कारण खड़े टैंकर। संवाद
पलियाकलां। बंशीनगर स्थित रपटा पुल अभी आवागमन के लिए सुरक्षित नहीं है। क्षतिग्रस्त पुल पर प्रशासन ने फिलहाल रोक जारी रखी है। इससे नेपाल से आने व जाने वाले यात्रियों और अन्य लोगों को परेशानी हो रही है। पानी घटने के बाद पुल की विस्तृत जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह और एसडीएम पुष्पक तोमर ने अधिकारियों की टीम के साथ पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पुल पूरी तरह ठीक होने के बाद ही आवागमन शुरू कराया जाएगा। रपटा पुल पर दो स्थानों पर क्षति हुई है। पानी कम होने के बाद पुल की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से शाम तक पुल से बड़े वाहनों और पैदल आवाजाही पर रोक रही। दुधवा रोड पर दोनों ओर ईंधन से भरे वाहन खड़े रहे। पलिया से नेपाल जाने वाले गैस कैप्सूल वाहनों को सिगहिया के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया है। बड़े वाहनों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरसहिया-टांडा मार्ग पर पलिया की ओर स्थित दूसरी पुलिया के बीच में भी दरार आने की जानकारी सामने आई है। इससे क्षेत्र में आवागमन को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ी है। सुहेली नदी का जलस्तर घटने से पटिहन रोड पर पानी भी काफी कम हो गया है।

कैलाली डीएम हीरालाल रेगमी के अनुसार, भारतीय प्रशासन की आवाजाही पर पिछले तीन दिनों से जारी पाबंदी के चलते भारत जाने वाले नेपाली कामगार धनगढ़ी में भटकने या घर लौटने के लिए मजबूर हैं। पेट्रोलियम, गैस और अन्य मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक से नेपाल में दैनिक और आवश्यक वस्तुओं की भारी किल्लत की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed