{"_id":"6aa696440b6188d446020c12","slug":"no-work-no-vote-villagers-in-sisaiya-khurd-put-up-posters-and-raised-slogans-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: काम नहीं तो वोट नहीं, सिसैया खुर्द गांव में पोस्टर लगाकर ग्रामीणों ने लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: काम नहीं तो वोट नहीं, सिसैया खुर्द गांव में पोस्टर लगाकर ग्रामीणों ने लगाए नारे
लखीमपुर खीरी के धौरहरा तहसील क्षेत्र के सिसैया खुर्द गांव में कीचड़ और जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों का रविवार को गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने कीचड़ से भरी सड़क पर खड़े होकर ग्राम प्रधान और विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीणों ने ‘काम नहीं तो वोट नहीं’ लिखा बड़ा बैनर भी लगा दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। चुनाव के समय विकास कार्य कराने के वादे किए गए थे, लेकिन बाद में गांव की ओर ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के साथ विधायक को भी गांव की बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराया। प्रसारित वीडियो में एक युवक के नेतृत्व में ग्रामीण विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक गांव में सड़क समेत अन्य विकास कार्य नहीं कराए जाएंगे, तब तक वे मतदान नहीं करेंगे।
गांव की आबादी दो हजार
धौरहरा विधानसभा क्षेत्र का सिसैया खुर्द गांव सिसैया कलां का मजरा है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव की आबादी करीब दो हजार है और बरसात के दिनों में जलभराव व कीचड़ के कारण आवागमन में काफी दिक्कत होती है। प्रधान प्रतिनिधि भग्गू खां ने बताया गांव इंटर लाकिंग खड़जा भी लगा है, 60 आवास शौचालय तो मेरे कार्यकाल में दिए गए हैं इससे पहले पूर्व प्रधान ने भी करीब सौ बनवाए थे। गांव के सिर्फ तीन लोग है जो लोगों को भड़का रहे हैं।
धौरहरा के विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कहा कि यह वही लोग है जो मेरे और भाजपा के विरोध में काम कर रहे है, विपक्षियों के कहने पर सुजईकुंडा पुल को लेकर दुष्प्रचार कर रहे थे। ईसानगर जा रहा हूं, वहां मेरी मीटिंग है वापस में गांव जाकर जानकारी लूंगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।