फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nomination papers handed over to newly nominated SP officials

Lakhimpur Kheri News: सपा के नव मनोनीत पदाधिकारियों को सौंपे मनोनयन पत्र

Mon, 14 Sep 2026 02:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 14 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Nomination papers handed over to newly nominated SP officials
पलिया में सपा के कार्यक्रम को संबोधित करते धनंजय उपाध्याय और मंचासीन अन्य सपा नेतागण। संवाद
पलियाकलां। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नव मनोनीत पदाधिकारियों और विधानसभा संगठन गठन को लेकर बैठक हुई। इसमें संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। नव मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी सौंपे गए।
विज्ञापन

वरिष्ठ सपा नेता धनंजय उपाध्याय ने पूर्ववर्ती सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में गर्भवती महिलाओं के लिए 102 और आपात स्थिति में 108 एंबुलेंस सेवा शुरू की गई। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, विद्यार्थियों को लैपटॉप तथा विधवा व बेसहारा महिलाओं को पेंशन दी गई।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने कहा कि सपा ने गरीबों, मजलूमों और कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा की है। प्रदेश सचिव गुरप्रीत सिंह जॉर्जी, रेहान खान, अनीता यादव, नरेश यादव, संजीव मुन्ना और जिला महामंत्री अंसार महलूद ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष फुरकान अंसारी, गुरप्रीत सिंह, गोपी नन्नर, अरुण मौर्य, डॉ. अजय कुमार अवस्थी, जफर अहमद टीटू, सईद खान, राजा खान, ललित पाल, फारुख लियाकती, ऐनुफ बेग सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed