{"_id":"6aa70c1b53fdf955b100a834","slug":"electricity-wire-broke-for-the-third-time-in-bihari-colony-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-184920-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बिहारी कॉलोनी में तीसरी बार टूटा बिजली का तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बिहारी कॉलोनी में तीसरी बार टूटा बिजली का तार
Mon, 14 Sep 2026 02:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
संपूर्णानगर। बिहारी कॉलोनी में शनिवार रात बिजली सप्लाई बहाल होते ही हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। मवेशी न होने से बड़ा हादसा बच गया। ग्रामीणों के अनुसार, यह तीसरी बार है जब तार टूटा है।
रविवार दोपहर युवा जनहित सेवा समिति के कृष्णपाल और कुशांक सक्सेना ने वार्डवासियों से समस्या पर चर्चा की। स्थानीय निवासी पप्पू ने बताया कि पहले भी तार गिरने से आग की लपटें उठ चुकी हैं। वार्ड में अधिकतर छप्परनुमा घर हैं और बाहर मवेशी बंधे रहते हैं। इससे जनहानि का खतरा है।
राजन यादव ने बताया कि 200 मीटर जर्जर लाइन से लो-वोल्टेज की समस्या भी है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद विद्युत निगम लीपापोती कर रहा है। स्थायी समाधान के लिए तैयार ज्ञापन सोमवार को पलिया के अधिशासी अभियंता को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
समिति पदाधिकारियों ने जेई पवनचंद्र से कम से कम 100 मीटर तार तत्काल बदलने की मांग की। जेई ने बताया कि 50 मीटर तार उपलब्ध है, जिसे तुरंत बदलवाया जाएगा। शेष 100 मीटर की व्यवस्था के लिए उच्चाधिकारियों से प्रयास किया जा रहा है। सामान मिलते ही पूरी लाइन दुरुस्त कर दी जाएगी।
इस दौरान ग्राम पंचायत सदस्य माया देवी, वीरू, आलोक सिंह, पप्पू कारीगर, राजन, मीना देवी, संतोष, कुंती देवी, वचनी देवी, छोटेलाल समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।