{"_id":"6aa70b9faf3f69525e0322c0","slug":"if-there-is-no-development-we-will-not-vote-villagers-raised-slogans-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-184933-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: विकास नहीं हुआ तो वोट नहीं देंगे... ग्रामीणों ने लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: विकास नहीं हुआ तो वोट नहीं देंगे... ग्रामीणों ने लगाए नारे
Mon, 14 Sep 2026 02:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
गांव सिसैया खुर्द में बैनर लगाकर नारेबाजी करते ग्रामीण। स्रोत: वीडियो
धौरहरा। सिसैया खुर्द गांव में जलभराव और कीचड़ की समस्या को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। कीचड़ भरी सड़क पर खड़े होकर ग्राम प्रधान और विधायक के खिलाफ नारे लगाए।
ग्रामीणों ने ‘काम नहीं तो वोट नहीं’ लिखा बैनर भी लगाया। प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। चुनाव के समय विकास कार्यों के वादे किए गए थे, लेकिन बाद में गांव की ओर ध्यान नहीं दिया गया। उनका कहना है कि सड़क समेत अन्य विकास कार्य नहीं कराए गए तो वे मतदान नहीं करेंगे।
धौरहरा विधानसभा क्षेत्र का सिसैया खुर्द, सिसैया कलां का मजरा है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव की आबादी करीब दो हजार है। बरसात में जलभराव और कीचड़ से आवागमन में काफी दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन
प्रधान प्रतिनिधि भग्गू खां ने बताया कि गांव में इंटरलॉकिंग खड़ंजा लगा है। उनके कार्यकाल में 60 आवास और शौचालय दिए गए हैं। इससे पहले पूर्व प्रधान ने करीब 100 आवास बनवाए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के केवल तीन लोग ग्रामीणों को भड़का रहे हैं।
विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कहा कि प्रदर्शन करने वाले वही लोग हैं, जो उनके और भाजपा के विरोध में काम कर रहे हैं। विपक्षियों के कहने पर सुजईकुंडा पुल को लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि वह ईसानगर में मीटिंग के लिए जा रहे हैं और लौटकर गांव जाकर जानकारी लेंगे।