{"_id":"6abaa8aca90ab12f5e0daacf","slug":"knee-deep-water-in-the-colony-makes-it-difficult-for-residents-to-step-out-in-lakhimpur-kheri-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: कॉलोनी में घुटनों तक पानी, लोगों का निकलना मुश्किल, डीएम से लगाई समाधान कराने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: कॉलोनी में घुटनों तक पानी, लोगों का निकलना मुश्किल, डीएम से लगाई समाधान कराने की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:19 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी के एलआरपी स्थित फन मॉल के पीछे पटेल विहार कॉलोनी में जलभराव से परेशान लोगों का सोमवार को सब्र जवाब दे गया। बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी महिलाएं और बच्चे डीएम कार्यालय पहुंचे और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। लोगों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कॉलोनी में घुटनों तक पानी भरा है। घरों में पानी घुसने के साथ कीड़े-मकोड़े भी पहुंच रहे हैं।
लोगों का कहना था कि उन्हें इस पानी से होकर ही जरूरी काम के लिए बाहर निकलना पड़ रहा है। लोगों ने ये भी आरोप लगाया कि बच्चे जब डीएम की गाड़ी के आगे आए तो उन्हें डराने के लिए उन्होंने ड्राइवर से गाड़ी चढ़ाने की बात कही।
मोहल्लेवासियों के मुताबिक राजापुर क्रॉसिंग ओवरब्रिज के नीचे ड्रेनेज पाइप पड़ी थी, जिससे आसपास के मोहल्लों का पानी निकल जाता था। पाइप चोक होने के बाद इस वर्ष से जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। एलआरपी से राजापुर क्रॉसिंग तक मार्ग पर पानी भरा हुआ है, जिससे पटेल विहार के लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
महिलाओं और बच्चों ने बताया कि स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन जलभराव के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। कई घरों में पानी घुस गया है। बिजली न आने से परेशानी और बढ़ गई है। पेयजल के लिए भी लोग परेशान हैं।
लोगों की समस्या सुनने के बाद डीएम अंजनी कुमार ने संबंधित अधिकारियों को फोन कर तत्काल समस्या का निदान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मोहल्लेवासियों को जल्द समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।