फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Young man dies after consuming poison, mother accuses woman and husband

Lakhimpur Kheri News: जहर खाने से युवक की मौत, मां ने महिला और पति पर लगाए आरोप

Tue, 29 Sep 2026 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 29 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Young man dies after consuming poison, mother accuses woman and husband
ममरी। अयोध्यापुर गांव निवासी कमलेश कुमार (22) की जहर खाने से मौत हो गई। मृतक की मां मायादेवी ने गांव की एक महिला और उसके पति पर बेटे के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साथ ही 30 हजार रुपये और मोबाइल मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मायादेवी ने तहरीर में आरोप लगाया कि उसके बेटे का गांव की ही एक महिला से प्रेम-प्रसंग था। महिला का पति इससे नाराज रहता था। आरोप है कि वह कमलेश के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी देता था और 30 हजार रुपये की मांग करता था। वहीं, महिला मोबाइल फोन की मांग कर रही थी। मां के अनुसार, इन्हीं परिस्थितियों से परेशान होकर कमलेश ने 23 सितंबर को जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन

तबीयत बिगड़ने पर कमलेश को गोला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि मृतक की मां ने तहरीर दी है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed