{"_id":"6aafbcb579a0b89af503ca1d","slug":"video-differently-abled-teenager-dies-after-falling-into-tank-of-toilet-under-construction-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: निर्माणाधीन शाैचालय के टैंक में गिरकर दिव्यांग किशोर की माैत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: निर्माणाधीन शाैचालय के टैंक में गिरकर दिव्यांग किशोर की माैत, परिवार में मचा कोहराम
कासगंज के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव निबऊआ में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। घर में बन रहे शौचालय के गटर के टैंक में डूबने से 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान सचिन (14) पुत्र स्व. बीरेन्द्र खटीक निवासी निबऊआ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार घर में शौचालय का निर्माण चल रहा था। गटर के टैंक में बीते शाम ही पानी भरा गया था और रविवार को राज मिस्त्री को आकर शौचालय का निर्माण कार्य शुरू करना था। बताया जा रहा है कि घटना के समय मृतक की मां अनीता, जो स्वयं विकलांग हैं, घर के बाहर साफ-सफाई कर रही थीं। घर के अंदर छोटा भाई प्रिंस सचिन को चावल खिला रहा था। इसी दौरान प्रिंस को शौच के लिए खेत में जाना पड़ा और वह सचिन को अकेला छोड़कर चला गया। जब वह वापस लौटा तो सचिन उस जगह पर नहीं मिला जहां वह उसे बैठा कर गया था। प्रिंस ने तुरंत मां को बताया। दोनों ने घर में तलाश की तो वह कहीं नहीं मिला। शक होने पर जब निर्माणाधीन गटर के टैंक में देखा गया तो सचिन का शव पानी में मिला। सूचना पर सिढ़पुरा थाना पुलिस और क्षेत्रीय लेखपाल अमित सक्सेना मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।