{"_id":"6ab01f08e45d9ebaa9028151","slug":"itis-third-selection-list-released-admission-till-september-25-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-154128-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: आईटीआई की तीसरी चयन सूची जारी, 25 सितंबर तक दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: आईटीआई की तीसरी चयन सूची जारी, 25 सितंबर तक दाखिला
विज्ञापन
कासगंज। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए तृतीय चरण का चयन परिणाम जारी कर दिया है। प्रथम चरण में आवंटित संस्थानों के उच्चीकरण का परिणाम भी घोषित किया गया है। 21 से 25 सितंबर तक छात्र प्रवेश ले सकते है।
राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य जहीर आलम ने बताया कि अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट पर पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर चयन परिणाम देख सकते हैं। चयन होने पर वहीं से बुलावा पत्र डाउनलोड कर उसका प्रिंट लेना होगा। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर संदेश के माध्यम से भी चयन की सूचना दी जा रही है।
प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र के साथ मूल प्रमाणपत्र, अंकपत्रों की प्रतियां, प्रमाणित प्रतियां और दो फोटो लेकर संबंधित संस्थान में निर्धारित तिथि तक पहुंचना होगा। संस्थान की चयन सूची से प्रमाण-पत्रों का सत्यापन होने के बाद प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उच्चीकरण में शामिल अभ्यर्थियों को प्रवेश के समय स्थिर अथवा स्थानांतरण में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा। चयनित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों की वरीयता सूची भी परिषद की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। उन्हें अगले चरण की प्रवेश प्रक्रिया का इंतजार करना होगा।