{"_id":"67bdd8cd7fd46ef0540c55df","slug":"video-young-woman-dies-after-falling-into-the-sewer-tank-of-house","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : घर के सीवर के टैंक में गिरने से युवती की मौत, मानसिक रूप से थी बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : घर के सीवर के टैंक में गिरने से युवती की मौत, मानसिक रूप से थी बीमार
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के द्विवेदीनगर में रविवार की रात घर के सीवर टैंक का पटरा युवती का पैर पड़ने से टूट गया और वह टैंक में गिर गई। इससे युवती की मौत हो गई। सुबह बहन जागी, तब घटना की जानकारी हुई। घर में दोनों बहने ही अकेले रहती थीं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सीवर टैंक से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को बहन ने बताया कि उसकी बहन मानसिक रूप से बीमार थी।
द्विवेदीनगर निवासी स्वाती पांडेय पुत्री स्व. प्रकाश नारायण उर्फ लल्लन पांडेय ने पुलिस को बताया कि बहन अंजली पांडेय उनके साथ घर में अकेली रहती है। वह घरों में बर्तन धोने का काम करती है। कुछ साल पहले उनका तलाक हो गया था, जिसके बाद वह अपनी बड़ी बहन अंजली के साथ ही रहती थी। अंजली मानसिक रूप से बीमार थी, इसका इलाज चल रहा था। रविवार की रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह करीब 10 बजे उठी तो घर के सीवर टैंक पर पड़ा लकड़ी का पटरा टूटा देखा झांक कर देखा तो बहन टैंक में पड़ी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।