फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुर्खियां: दिल्ली हॉस्टल हादसे में छह मौतें; अमेरिका में विमान हादसा; गुणवत्ता जांच में 199 दवा के नमूने फेल

Mon, 07 Sep 2026 05:40 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 07 Sep 2026 05:40 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7 september 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट पर मालवाहक विमान रनवे से बाहर निकलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हादसे में पांच लोगों की मौत हुई। वहीं, दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने से छह लोगों की जान गई, मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए गए। हॉस्टल हादसे को लेकर केंद्र सरकार पर भी सवाल उठे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी। वहीं, मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब कांड में 11 मौतों की पुष्टि हुई और 20 लोगों पर मामला दर्ज किया गया, आबकारी विभाग पर भी कार्रवाई हुई। उधर, 43 साल की शिवानी मेहरोत्रा ने घर और 18 साल की बेटी की जिम्मेदारी के बीच यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर तिरंगा फहराया। सीडीएससीओ की जांच में 199 दवा नमूने मानक पर खरे नहीं उतरे, जबकि एक नमूना नकली मिला। कश्मीर में डल झील के किनारे फिल्म फेस्टिवल शुरू हुआ, जहां संस्कृति और रचनात्मक संवाद देखने को मिलेगा। बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे, मैरी कॉम समेत कई चर्चित चेहरे शामिल हुए हैं। रूस-यूक्रेन जंग के बीच व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद डोनाल्ड ट्रंप के दूत कीव पहुंचे और शांति की कोशिशों पर बातचीत की। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त कुरैशी ने एसआईआर को लेकर 13-14 करोड़ नाम हटाने का दावा करते हुए इसे स्कैम बताया। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने अनम्यूट भारत में जेन जी, सरकार और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी। विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में भारत के दो पदक पक्के हो गए, जबकि शीतल देवी ने कंपाउंड क्वालिफिकेशन में शानदार प्रदर्शन किया। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-

 
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7 september 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
मियामी एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
अमेरिका विमान हादसा: मियामी एयरपोर्ट पर मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोगों की मौत; रनवे पर कैसे लगी आग?
अमेरिका के मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को अमेजन का कार्गो विमान रनवे से बाहर निकल गया। विमान ने कई वाहनों को टक्कर मारी और उसमें आग लग गई। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हुई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दो अन्य लोगों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर 
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7 september 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
Delhi building collapse - फोटो : PTI
Delhi Building Collapse Live: सत्य निकेतन में गिरी पांच मंजिला इमारत, अब तक छह की मौत; न्यायिक जांच के आदेश
दिल्ली में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच सत्य निकेतन में इमारत जमींदोज हो गई। दोपहर 1.33 बजे पुलिस व दमकल की टीम को खबर दी गई। बताया जा रहा है कि इमारत में हॉस्टल चल रहा था। मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

सत्य निकेतन हॉस्टल हादसा: केंद्र सरकार पर उठे सवाल, राहुल गांधी से लेकर दीपके तक किसने क्या-क्या कहा?
दिल्ली के सत्या निकेतन में छात्र हॉस्टल की इमारत ढहने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। हादसे में तीन छात्रों की मौत और कई लोगों के घायल होने के बाद कांग्रेस ने केंद्र और दिल्ली सरकार पर छात्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे से लेकर अभिजीत दीपके तक ने पर्याप्त हॉस्टल नहीं होने और छात्रों के असुरक्षित पीजी में रहने का मुद्दा उठाया। दूसरी ओर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह ने राहत-बचाव और इलाज के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिया। पढ़ें पूरी खबर 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7 september 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
बंडा शराब कांड के बाद अस्पताल पहुंचीं एसीएस रस्तोगी - फोटो : अमर उजाला
सागर जहरीली शराब कांड: 11 लोगों के मौत की हुई पुष्टि, 20 लोगों पर मामला हुआ दर्ज; आबकारी विभाग पर भी एक्शन
मध्य प्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से हड़कंप मच गया है। इस घटना में 11 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोगों का इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7 september 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
शिवानी मेहरोत्रा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
18 साल की बेटी, घर की जिम्मेदारी व पहाड़ों का जुनून: शिवानी ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा; कैसे?
15 अगस्त, 2026। सुबह का वक्त। यूरोप की सबसे ऊंची चोटी, रूस का माउंट एलब्रुस। तापमान करीब माइनस 15-20 डिग्री सेल्सियस। तेज बर्फीली हवाएं चल रही थीं और चारों तरफ दूर-दूर तक सिर्फ बर्फ ही दिखाई दे रही थी। उसके बीच जब एक भारतीय महिला ने अपने हाथों से तिरंगा फहराया, तो वह पल सिर्फ एक पर्वत फतह करने का नहीं, बल्कि अपने भीतर के डर और उम्र की सीमाओं को पीछे छोड़ने का था। यह महिला थीं 43 वर्षीय शिवानी मेहरोत्रा। शिवानी के लिए यह चढ़ाई अचानक लिया गया फैसला नहीं था। परिवार की जिम्मेदारियों, 18 साल की बेटी और रोजमर्रा की व्यस्त जिंदगी के बीच उन्होंने अपने एक पुराने सपने को जिंदा रखा था और वह था पहाड़ों की ऊंचाइयों तक पहुंचने का सपना। पढ़ें पूरी खबर 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed