{"_id":"6a9daffa5cc5caa5a5022810","slug":"ig-had-given-instructions-to-prevent-snatching-and-theft-yet-these-incidents-still-occurred-2026-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: आईजी समझा गए थे स्नेचिंग और चोरी न हो फिर भी हत्याहरण तीर्थ में ही हो गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: आईजी समझा गए थे स्नेचिंग और चोरी न हो फिर भी हत्याहरण तीर्थ में ही हो गई
Sun, 06 Sep 2026 11:56 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
इनके साथ हुई घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते शनिवार शाम ही लखनऊ जोन के आईजी किरण एस ने राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक कर लूट, छिनैती, चोरी और स्नेचिंग जैसी घटनाएं किसी भी हाल में न होने देने की हिदायत दी। इस हिदायत के 24 घंटे के अंदर ही बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के हत्याहरण तीर्थ में रविवार को लगे मेले से एक महिला का मंगलसूत्र खिंच गया। एक के पर्स से रुपये चोरी हो गए। सीतापुर के तीन श्रद्धालुओं के फोन भी चोरी हो गए। हत्याहरण तीर्थ में भाद्रपद के हर रविवार को बड़ा मेला लगता है। न सिर्फ हरदोई बल्कि सीतापुर, लखीमपुर, लखनऊ, कन्नौज आदि जनपदों के श्रद्धालु यहां आते हैं।
घटना 1
अतरौली थाना क्षेत्र के महमदापुर निवासी प्रीति परिवार के साथ हत्याहरण तीर्थ के मेले में रविवार को आई थीं। प्रीति ने बताया कि उनके पर्स से किसी ने 1200 रुपये और कुछ जरूरी अभिलेख पार कर दिए। इसका पता चलने पर उन्होंने वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से शिकायत भी की। पुलिस कर्मियों ने कुछ देर उनके साथ संदिग्धों की तलाश भी की लेकिन नतीजा सिफर रहा।
घटना 2
सीतापुर जनपद के मछरेहटा निवासी अनिल की पत्नी गुड़िया भी रविवार को हत्याहरण तीर्थ आई थीं। पूजन के बाद मेले में किसी ने उनके गले में पड़ा मंगलसूत्र और एक माले में पड़ा सोने का लॉकेट नोच लिया। इसका पता चलने पर वह रोने लगीं। उन्होंने भी मेले में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों से शिकायत की लेकिन न तो मंगलसूत्र का पता चला न घटना करने वाले का।

तीन श्रद्धालुओं के मोबाइल भी हो गए चोरी
सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र के अरथापुर निवासी विनोद कुमार पांडेय मेले में आए थे। हनुमान मंदिर में दर्शन के दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया। काफी तलाशने के बाद भी फोन नहीं मिला तो वह निराश होकर चले गए। हालांकि पुलिस मेंं शिकायत की।
सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव से आए मंजीत सिंह का मोबाइल भी उचक्कों ने पार कर दिया। उन्होंने बताया कि जब हनुमान मंदिर में दर्शन करने गए थे तो जेब में मोबाइल था। कुछ देर बाद बाहर आने पर उन्होंने अपना मोबाइल देखा तो चोरी हो चुका था।
सीतापुर जनपद के संदना थाना क्षेत्र के लोहंगपुर निवासी पंकज भी हत्याहरण तीर्थ में पूजन करने रविवार को आए थे। उनका मोबाइल भी हनुमान मंंदिर में दर्शन पूजन करने के दौरान चोरी हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस सहायता केंद्र पर मोबाइल चोरी होने की सूचना दी है। सीओ हरियावां लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि एक महिला समेत कुछ संदिग्धों को पकड़ा है। इनसे पूछताछ की जा रही है। घटनाएं संज्ञान में हैं और जल्द ही इनका खुलासा कर दिया जाएगा।
पिछले मेले में भी हुई थीं स्नेचिंग
हत्याहरण तीर्थ में 30 अगस्त को भी मेला लगा था। तब भी यहां दो महिलाओं के मंगलसूत्र छीन लिए गए थे। संडीला कोतवाली क्षेत्र के कमलापुर निवासी खुशबू सिंह और अतरौली थाना क्षेत्र के सुरजापुर निवासी आरती यादव के गले से उचक्कों ने मंगलसूत्र खींच लिए थे। इसी तरह सीतापुर जनपद के निवासी सर्वेंद्र यादव का मोबाइल उचक्कों ने पार कर दिया था। इन घटनाओं का खुलासा होना तो दूर रहा अब तक पुलिस ने प्राथमिकी भी दर्ज नहीं की।