{"_id":"699f296cdf47100c610c039e","slug":"video-vande-bharat-expresss-brake-shoe-jammed-train-stranded-for-an-hour-at-central-station-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: वंदे भारत एक्सप्रेस का ब्रेक शू जाम, सेंट्रल स्टेशन पर एक घंटा खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: वंदे भारत एक्सप्रेस का ब्रेक शू जाम, सेंट्रल स्टेशन पर एक घंटा खड़ी रही ट्रेन
वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का ब्रेक शू बुधवार सुबह सेंट्रल स्टेशन पर जाम हो गया। इस कारण ट्रेन करीब एक घंटा खड़ी रही। मरम्मत के बाद सुबह 10:42 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान प्लेटफॉर्म एक पर आने व जाने वाली ट्रेनों को दूसरे प्लेटफॉर्म पर डायवर्ट किया गया।
वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली 22415 वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार सुबह 09:26 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आई। पांच मिनट ठहराव के बाद 09:35 बजे सिग्नल मिलने पर लोको पायलट ने ट्रेन आगे बढ़ाई तो आवाज आने लगी और ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी। लोको पायलट ने कंट्रोल को जानकारी दी जिसके बाद रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी आनन-फानन मौके पर पहुंचे। छानबीन की गई तो पता चला कि ट्रेन का ब्रेक जाम हो गया है। इस पर मैकेनिकल और इलेक्टि्रकल इंजीनियरों की टीम को बुलाया गया और मरम्मत कार्य शुरू हुआ। इस दौरान करीब एक घंटे तक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही और यात्री परेशान रहे। लोको पायलट ने गेट खोल दिए जिससे यात्री प्लेटफॉर्म पर उतर आए और जानकारी लेते रहे। करीब एक घंटा तक ट्रेन के खड़ा रहने से यात्रियों में नाराजगी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।