कानपुर के कटरी क्षेत्र के नत्थूपुरवा इलाके में गुरुवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा पेश आया, जिसमें गर्ग एविएशन सेंटर का एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट अचानक क्रैश हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में विमान में सवार इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट दोनों की मौत हो गई है।
कानपुर प्लेन क्रैश: ‘दो माह में दूसरी बार हादसा’, टेक-ऑफ के 20 मिनट बाद ही गिरा विमान, डीजीसीए को मिली जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:36 PM IST
सार
Kanpur Plane Crash News: कटरी क्षेत्र स्थित नत्थूपुरवा में गुरुवार दोपहर गर्ग एविएशन सेंटर का एक चार सीटर डुअल इंजन ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। सुबह करीब 11:30 बजे टेक-ऑफ करने के बाद 11:50 बजे यह हादसा हुआ, जिसमें इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत हो गई। गर्ग एविएशन सेंटर के विमान में दो माह में यह दूसरी दुर्घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन