{"_id":"6a90746a1273d9656d074421","slug":"jalaun-woman-and-young-child-die-of-snakebite-one-in-critical-condition-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: सर्पदंश से महिला और मासूम की मौत, एक की हालत गंभीर, ग्रामीणों को सतर्क रहने की दी गई सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: सर्पदंश से महिला और मासूम की मौत, एक की हालत गंभीर, ग्रामीणों को सतर्क रहने की दी गई सलाह
Thu, 27 Aug 2026 11:14 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
लगातार बारिश के बीच चतेला गांव में बुधवार रात सर्पदंश की तीन घटनाएं सामने आईं। एक जगह 55 वर्षीय महिला, दूसरी जगह चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई, वहीं, तीसरी जगह मासूम का 10 वर्षीय बालक गंभीर हालत में उरई में भर्ती है। कदौरा के चतेला निवासी देवकी पत्नी गजाधर (55) को रात करीब दो बजे घर में सोते समय सर्प ने डस लिया। परिजन उन्हें सीएचसी कदौरा ले गए। परिजनों का आरोप है कि काफी देर तक चिकित्सकीय सहायता नहीं मिली। हालत बिगड़ने पर राठ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
इसके करीब एक घंटे बाद नानी के घर आए चार वर्षीय प्रियांश और उसके 10 वर्षीय मामा पवन पुत्र राजू को भी सर्प ने डस लिया। दोनों को उरई ले जाया गया, जहां प्रियांश की रास्ते में मौत हो गई, जबकि पवन का इलाज चल रहा है। प्रियांश कुसमरा गढ़ा, थाना आटा क्षेत्र का निवासी था और त्योहार मनाने मां लक्ष्मी के साथ नानी के घर आया था।
एक ही मोहल्ले में कम अंतराल में तीन सर्पदंश की घटनाओं में दो मौतों और एक बालक के गंभीर होने से ग्रामीणों में भय है। थानाध्यक्ष परमेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी होने से इनकार करते हुए जांच कराने की बात कही। वन दरोगा मयंक दीक्षित ने बताया कि टीम ने घरों में सर्प की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।