{"_id":"6ac7b8a302a886227a065078","slug":"video-teacher-jumps-from-third-floor-of-school-police-investigating-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका एक स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदी, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका एक स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदी, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 08 Oct 2026 09:07 PM IST
Link Copied
बेकनगंज स्थित आयशा सिद्दीकी इंटर कॉलेज में गुरुवार दोपहर शिक्षिका ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। तेज आवाज सुनकर स्कूल प्रबंधन और शिक्षक मौके पर पहुंचे तो वह परिसर में गंभीर हालत में पड़ी मिलीं। पुलिस ने उन्हें उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से कुछ घंटे पहले ही वह हैलट से बिना बताए निकलकर बेकनगंज थाने पहुंची थीं।
तलाक महल निवासी सुमैला (42) करीब 15 वर्षों से कॉलेज में अंग्रेजी विषय की शिक्षिका हैं। वह कक्षा चार से छह तक के बच्चों को पढ़ाती हैं। प्रधानाचार्य नाजिश सिद्दीकी ने बताया कि सुमैला की मां मानसिक रूप से बीमार हैं। पिता की मौत के बाद घर में मां-बेटी ही रहती हैं। मां की देखभाल के कारण सुमैला ने शादी नहीं की।
शनिवार को तबीयत खराब होने की बात कहकर सुमैला हाफ टाइम में स्कूल से घर चली गई थीं। उसी शाम बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते समय वह अचानक बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें हैलट अस्पताल ले गए, जहां आईसीयू में उनका इलाज चला। बुधवार को हालत में सुधार होने पर उन्हें वार्ड में शिफ्ट किया गया था।
गुरुवार सुबह वह बिना बताए अस्पताल से निकलकर बेकनगंज थाने पहुंचीं। इंस्पेक्टर मतीन खान के मुताबिक, वह बाजार में अकेली घूम रही थीं। लोगों ने उन्हें हाथ में विगो लगा देखकर थाने पहुंचाया था। पुलिस ने महिला सिपाही के साथ उन्हें घर भेज दिया। कुछ देर बाद वह घर से निकलकर स्कूल पहुंच गईं। स्कूल में छमाही परीक्षाएं चल रही हैं। दोपहर करीब 1:30 बजे सुमैला सीधे तीसरी मंजिल पर पहुंचीं और वहां से छलांग लगा दी। तेज आवाज सुनकर शिक्षक और बच्चे नीचे पहुंचे तो वह घायल अवस्था में मिलीं। सीसी कैमरे की फुटेज में वह अकेले स्कूल की ओर जाती दिखाई दे रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।