{"_id":"6ac79896dac2ed764e0a8327","slug":"kanpur-three-brothers-swindled-of-40-lakh-on-the-pretext-of-jobs-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नौकरी का झांसा देकर तीन भाइयों से 40 लाख ठगे, उन्नाव के एक स्कूल का प्रबंधक है मुख्य आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नौकरी का झांसा देकर तीन भाइयों से 40 लाख ठगे, उन्नाव के एक स्कूल का प्रबंधक है मुख्य आरोपी
Thu, 08 Oct 2026 07:11 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 08 Oct 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
सेन पश्चिम पारा थाना
- फोटो : अमर उजाला
सेन पश्चिम पारा के स्वर्ण जयंती विहार में विद्यालय में नौकरी लगवाने का झांसा देकर स्कूल प्रबंधक ने तीन भाइयों से करीब 40 लाख रुपये ठग लिए। नौकरी नहीं मिलने पर पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो आरोपी और उसके भाइयों ने धमकी दी। पुलिस आयुक्त के आदेश पर बुधवार को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
एलआईजी स्वर्ण जयंती विहार, कोयला नगर निवासी दीपक कुमार ने बताया कि पिछले साल उनकी मुलाकात उन्नाव के असोहा स्थित माता मेमोरियल विद्या मंदिर के प्रबंधक चंद्रप्रकाश मिश्रा से हुई थी। आरोप है कि प्रबंधक ने विद्यालय में अध्यापक के पद रिक्त होने की बात कहकर प्रति व्यक्ति 20 लाख रुपये में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
दीपक ने अपने चचेरे भाइयों दिलीप कुमार और अनिल कुमार की नौकरी के लिए 16.60 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में ऑनलाइन और 23.39 लाख रुपये नकद दिए। पीड़ित ने चंद्रप्रकाश मिश्रा, श्यामसुंदर, करुणाशंकर, अनुज और अनिक मिश्रा के खिलाफ पुलिस आयुक्त से शिकायत की। सेन पश्चिम पारा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन