{"_id":"6a9ee994f58fe82a1c01a19d","slug":"video-shuklaganj-swollen-ganges-flowing-just-29-cm-below-danger-mark-waterlogging-on-several-routes-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: उफनाई गंगा खतरे के निशान से सिर्फ 29 सेमी. दूर बह रही, कई मार्गों पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: उफनाई गंगा खतरे के निशान से सिर्फ 29 सेमी. दूर बह रही, कई मार्गों पर जलभराव
गंगा नदी का जलस्तर सोमवार को और बढ़ गया। 24 घंटे में 19 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। जलस्तर अब खतरे के निशान 113 मीटर से सिर्फ 29 सेंटीमीटर दूर है। चार गांवों के संपर्क मार्गों पर बाढ़ का पानी भर जाने के कारण आवागमन प्रभावित है। वहीं, 11 मोहल्लों में पानी और बढ़ जाने के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। लोग नावों से आवागमन कर रोजमर्रा का कामकाज निपटा रहे हैं।
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सोमवार शाम छह बजे गंगा नदी का जलस्तर 112.710 मीटर पर पहुंच गया, जो खतरे के निशान 113 मीटर से 29 सेंटीमीटर दूर है। आयोग की मानी जाए तो दोपहर बाद से हर दो घंटे में एक सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जलस्तर में अभी और बढ़ोत्तरी होने की बात कही जा रही है। इस कारण गांव हरिहरपुर, चंपापुरवा, फत्तेखेड़ा, गगनीखेड़ा के संपर्क मार्गों पर जलभराव होने से ग्रामीणों को आवागमन को लेकर दिक्कत हो रही है। हरिहरपुर मार्ग पर घुटनों तक पानी भर गया है। साथ ही आसपास के खेतों में भी पानी घुस जाने से सब्जी की फसलें बर्बादी की कगार पर पहुंच गई है। वहीं पश्चिमी गंगाघाट के मोहल्ला कर्बला, हुसैन नगर, गोताखोर, शाही नगर, मनसुखखेड़ा, तेजीपुरवा, रविदास नगर, श्रीनगर, मालवीय नगर समेत 11 मोहल्लों में और पानी बढ़ जाने से घरों में पानी घुस गया है। लोग नावों से आवागमन कर रहे है। गोताखोर मोहल्ले की बिजली पहले ही काटी जा चुकी है। कई परिवार छतों पर गुजर बसर करने को मजबूर है। पानी बढ़ता देख कुछ परिवारों ने अपने घरों को बंद कर पास रहने वाले नाते रिश्तेदारों के यहां चले गए है। एसडीएम सदर राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि जलस्तर की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।