{"_id":"6ad25a9ece580651f20e52d3","slug":"video-shuklaganj-municipal-authority-removes-encroachments-from-cycle-track-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: पालिका ने साइकिल ट्रैक पर अतिक्रमण करने वालों को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: पालिका ने साइकिल ट्रैक पर अतिक्रमण करने वालों को हटाया
राजधानी मार्ग पर पोनी रोड तिराहे से धोबिन पुलिया तक सड़क के दोनों ओर साइकिल ट्रैक पर अतिक्रमण करने वालों को शुक्रवार को पालिका ईओ ने टीम के साथ हटवाया। पैदल निरीक्षण कर ठेला व दुकान आदि लगाने वालों को साइकिल ट्रैक के अंदर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान दो सप्ताह तक चलेगा। नियम न मानने वालों से पालिका सख्ती से निपटेगी और कड़ी कार्रवाई करेगी।
पालिका ईओ राजेश कुमार ने बताया कि नवरात्र पर्व चल रहा है, अन्य त्योहार नजदीक हैं। राजधानी मार्ग के दोनों ओर सड़क पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। साइकिल ट्रैक पर भी लोगों ने ठेला व अन्य दुकानें लगा रखी हैं। ऐसे में लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही। इसके देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा। शुक्रवार को उन्होंने पैदल निरीक्षण करते हुए सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत साइकिल ट्रैक की बाउंड्री के बाहर अतिक्रमण करने वाले सब्जी विक्रेता, दुकानदार समेत अन्य को हटवाया। साथ ही हिदायत दी कि आगे से ऐसा न करें, यदि कोई बार-बार नियत तोड़ता है तो ऐसे लोगों से पालिका सख्ती से निपटेगी और जुर्माना लगाएगी। ईओ ने बताया कि इसके लिए तीन-तीन सदस्यीय दो टीमें बनाई जा रही है जो दो सप्ताह तक अभियान के अंतर्गत अतिक्रमण करने वालों को हटाएंगी। टीम प्रत्येक दिन की रिपोर्ट उन्हें सौपेंगी। नियम न मानने वालों की सामग्री भी पालिका जब्त करेगी। निरीक्षण के दौरान जेई घनश्याम मौर्य, स्वच्छ भारत मिशन के नगरीय प्रभारी अनूप शुक्ला व प्रेम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।