फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Suspended constable files FIR against eight people, including a restaurant owner

कानपुर: अब निलंबित सिपाही ने रेस्टोरेंट संचालक समेत आठ पर कराई प्राथमिकी, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 16 Oct 2026 08:09 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Fri, 16 Oct 2026 08:09 PM IST
सार

हुक्का न मिलने पर रेस्टोरेंट में कर्मचारियों से मारपीट के आरोप में पुलिसकर्मी निलंबित हुए थे। सिपाही का आरोप है कि रेस्टोरेंट के पास लघुशंका करने को लेकर कर्मचारियों ने पीटा था। 
 

विज्ञापन
Kanpur: Suspended constable files FIR against eight people, including a restaurant owner
टर्नऑन रेस्टोरेंट में मारपीट का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हुक्का न मिलने पर स्वरूपनगर स्थित टर्नऑन रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को पीटने के आरोप में निलंबित सिपाही आदित्य यादव ने अब बृहस्पतिवार को रेस्टोरेंट संचालक राहुल शर्मा, धर्मेंद्र गौतम समेत आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसीपी घाटमपुर के हमराही रहे सिपाही का आरोप है कि वह स्वरूपनगर पेट्रोल पंप के पास कार रोककर लघुशंका कर रहे थे। इसी के विरोध में उन्हें व उनके साथियों को पीटा गया।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद के कैथन नगला महोम्मदाबाद निवासी आदित्य यादव ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 11 अक्तूबर की सुबह करीब चार बजे वह अपने दोस्त के साथ गोविंदनगर से लौट रहे थे। पेट्रोल पंप के पास लघुशंका करने पर रेस्टोरेंट के बाहर खड़े संचालक राहुल और धर्मेंद्र ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने पीटा और अपने छह अन्य साथियों को बुला लिया। फिर सभी ने मिलकर पीटा जिससे उन्हें चोटें आईं। पुलिस को सूचना देने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया था। अब स्वरूपनगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस की जांच में सामने आया था कि 10 अक्तूबर की देर रात करीब 2:30 बजे आदित्य अपना जन्मदिन मनाने के लिए बेकनगंज थाने के दरोगा रजनीश राठी और अन्य दोस्तों के साथ टर्न ऑन रेस्टोरेंट पहुंचा था। आरोप है कि सभी शराब के नशे में थे। हुक्का देने से मना करने पर रेस्टोरेंट कर्मचारी धर्मेंद्र को पीटा और कपड़े तक फाड़ दिए थे। रेस्टोरेंट में मौजूद कुछ युवतियों पर कमेंट करने का भी आरोप था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने दरोगा रजनीश राठी और सिपाही आदित्य यादव को निलंबित कर दिया था। डीसीपी सेंट्रल के अनुसार तहरीर के आधार पर संचालक समेत आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed