{"_id":"6ac286fd75cbbdb3600098fb","slug":"video-shuklaganj-merit-award-ceremony-held-153-meritorious-students-honoured-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: मेधा सम्मान समारोह का आयोजन, 153 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: मेधा सम्मान समारोह का आयोजन, 153 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
ब्रह्मसभा शुक्लागंज के तत्वावधान में रविवार को राजधानी मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 153 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले 11 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य अर्चना मिश्रा ने मेधावियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और चरित्र निर्माण भी अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थी देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें भारतीय संस्कृति, महापुरुषों, वेद एवं शास्त्रों के विषय में भी ज्ञान अर्जित करना चाहिए। उन्होंने बच्चों के चरित्र निर्माण में माता-पिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, प्रदेश संयोजक शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ डॉ. दिवाकर मिश्रा तथा गंगाघाट नगर पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडेय आदि ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र वह मेडल प्रदान किया। मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्रों में हरिओम पांडेय, तुलसी पांडेय, अभिषेक द्विवेदी, अर्चना शर्मा, अर्चना शुक्ला, तेजस गुप्ता, अमन त्रिपाठी, वैष्णवी तिवारी, अर्चित सिंह समेत सभी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में ब्रह्मसभा के अंजनि कांत, आशुतोष शुक्ला, अंकुर शुक्ला व अवनीश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।