Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Scheme workers protest over demands; march to Parliament in Delhi announced for December; memorandum submitted to MP.
{"_id":"6ac230183ccfaafe270279db","slug":"video-scheme-workers-protest-over-demands-march-to-parliament-in-delhi-announced-for-december-memorandum-submitted-to-mp-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्कीम वर्करों का मांगों को लेकर प्रदर्शन, दिसम्बर में दिल्ली संसद मार्च का ऐलान, सांसद के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कीम वर्करों का मांगों को लेकर प्रदर्शन, दिसम्बर में दिल्ली संसद मार्च का ऐलान, सांसद के नाम सौंपा ज्ञापन
फतेहाबाद। मानदेय बढ़ाने, न्यूनतम वेतन लागू करने और पक्का कर्मचारी दर्जा देने जैसी मांगों को लेकर रविवार को जिले की सैकड़ों स्कीम वर्करों ने सीटू के आह्वान पर दीनदयाल पार्क में प्रदर्शन किया। वर्करों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लंबित मांगें पूरी करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान एक से तीन दिसंबर तक दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटने और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया। वर्करों ने राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपकर संसद में उनकी आवाज उठाने का अनुरोध किया। सभा में सीटू नेताओं ने कहा कि देश में करीब एक करोड़ स्कीम वर्कर कार्यरत हैं, जिनमें अधिकांश महिलाएं हैं। इसके बावजूद योजनाओं के लिए पर्याप्त बजट नहीं दिया जा रहा। नेताओं ने कहा कि सरकार वर्करों को ‘मानदेय’ और ‘स्वयंसेविका’ बताकर उनके श्रम का उचित मूल्य नहीं दे रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।