{"_id":"6ac22ffdf7d540132705bf64","slug":"video-grand-welcome-for-asian-games-gold-medalist-ishika-sambharwal-in-bhiwani-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट ईशिका सम्भरवाल का जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट ईशिका सम्भरवाल का जोरदार स्वागत
भिवानी। एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम को गोल्ड मेडल दिलाने वाली खिलाड़ी ईशिका सम्भरवाल रविवार को भिवानी पहुंचीं। यहां भगत सिंह चौक पर उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद खुली गाड़ी में रोड शो निकाला गया। इसमें स्कूली विद्यार्थियों, खेल प्रेमियों और शहर के लोगों ने भाग लेकर खिलाड़ी का हौसला बढ़ाया।
ईशिका ने अपने स्वागत पर खुशी जताते हुए कहा कि लोगों का प्यार और सहयोग देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। उन्होंने वादा किया कि आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखेंगी। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के साथ भारतीय टीम ने ओलिंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। अब पूरी टीम का लक्ष्य ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतना रहेगा।
परिवार और सहयोग करने वालों को समर्पित किया मेडल
ईशिका ने अपनी उपलब्धि का श्रेय परिवार, कोच और पूरी टीम को देते हुए गोल्ड मेडल उन्हें समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह उनका पहला एशियन गेम्स था और इतना बड़ा टूर्नामेंट खेलना उनके लिए खास अनुभव रहा। टीम और कोच के सहयोग से वे आत्मविश्वास के साथ अपना हुनर दिखा पाईं। उन्होंने कहा कि पिछले 44 साल से भारत एशियन गेम्स में हॉकी का गोल्ड नहीं जीत पाया था। इस बार टीम ने पहले से ही गोल्ड जीतने का लक्ष्य तय किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।