फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nahan road condition municipal council office medical college potholes

सिरमौर: सड़क गायब, बची कंकरीट और गड्ढे; बारिश में तालाब बन जाता है नगर परिषद से मेडिकल कॉलेज का रास्ता

Sun, 04 Oct 2026 04:23 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Sun, 04 Oct 2026 04:23 PM IST
nahan road condition municipal council office medical college potholes
नाहन शहर में कई सड़कें इन दिनों बदहाली की तस्वीर पेश कर रही हैं। इनमें नगर परिषद कार्यालय से गुगा माड़ी होते हुए मेडिकल कॉलेज तक जाने वाला मार्ग भी शामिल है। वर्षों से मरम्मत का इंतजार कर रहा यह रास्ता अब सड़क से ज्यादा गड्ढों, कंकरीट और बजरी का रास्ता नजर आता है। हालात इतने खराब हैं कि बारिश होते ही सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है और पूरा मार्ग तालाब जैसा दिखाई देने लगता है। राहगीरों और वाहन चालकों के लिए पहले से परेशानी भरा यह सफर बारिश में और मुश्किल हो जाता है। नगर परिषद के अधीन आने वाले इस मार्ग की आखिरी बार मरम्मत कब हुई थी, इसे लेकर स्थानीय लोगों को भी स्पष्ट जानकारी नहीं है। सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह उखड़ चुकी है। जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं, जबकि सड़क पर बिखरी बजरी दोपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी बनी हुई है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को उनकी गहराई का अंदाजा तक नहीं लग पाता। पानी और कीचड़ के बीच वाहन गुजरने पर आसपास से पैदल निकल रहे लोगों के कपड़े भी खराब होने की शिकायत है। हरिपुर, ढाबो और बगीची सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए यह मार्ग मेडिकल कॉलेज पहुंचने का सीधा और शॉर्टकट रास्ता है। लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण कई लोग अब इस रास्ते का इस्तेमाल करने से बच रहे हैं और अस्पताल पहुंचने के लिए लंबा रास्ता चुन रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों और उनके तीमारदारों को उठानी पड़ रही है। यदि किसी मरीज को जल्द अस्पताल पहुंचाने की जरूरत हो तो खराब सड़क के कारण सफर और मुश्किल हो जाता है। स्थानीय निवासी आदित्य दत्त शर्मा ने बताया कि उन्हें याद नहीं कि इस मार्ग की आखिरी बार कब मरम्मत हुई थी। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारों पर निकले नुकीले लोहे और पाइप के टुकड़े भी राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं। उनके अनुसार बारिश के दौरान सड़क पर पानी भरने से तालाब जैसी स्थिति बन जाती है। उन्होंने दावा किया कि कई दोपहिया वाहन चालक यहां फिसलकर गिर भी चुके हैं। स्थानीय निवासी साजिद अली ने कहा कि मार्ग के नाम पर अब कंकरीट और गड्ढे ही नजर आते हैं। मेडिकल कॉलेज जाने वाला यह शॉर्टकट सुविधा देने के बजाय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। उन्होंने कहा कि लोग अब इस रास्ते से जाने के बजाय लंबा रास्ता तय करके अस्पताल पहुंच रहे हैं। गंभीर मरीजों के मामले में यह स्थिति और चिंता बढ़ाने वाली हो सकती है। इस मार्ग की एक खास बात यह भी है कि सर्किट हाउस इसी रास्ते पर स्थित है। यहां अक्सर नेता और अन्य महत्वपूर्ण लोग ठहरते हैं। इसके बावजूद स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई है। लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से नगर परिषद से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या अभी तक बनी हुई है। नई-नई नगर परिषदें आती रहीं, लेकिन सड़क की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका। नगर परिषद के उपाध्यक्ष प्रदीप सहोत्रा ने कहा कि नई नगर परिषद ने हाल ही में कार्यभार संभाला है। उनके अनुसार यह सड़क काफी वर्षों से बदहाल है। उन्होंने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए प्रपोजल तैयार कर सरकार को भेजा जाएगा, ताकि आवश्यक फंड की व्यवस्था हो सके और सड़क की हालत सुधारी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

04 Oct 2026

नर्मदापुरम: हॉकी में गोल्ड जीतकर गांव लौटे बिना ही छा गए विवेक सागर, अब शादी पर पिता ने बताया परिवार का प्लान

04 Oct 2026

नशे के खिलाफ धारूहेड़ा में पुलिस का सर्च अभियान; सीआईए, डॉग स्क्वॉड और थाना पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में की जांच

04 Oct 2026

चंडीगढ़ में सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन का भव्य आयोजन, 1000 से अधिका प्रतिभागियों ने लिया भाग

04 Oct 2026

VIDEO: मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास पर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी जेल से रिहा, निकाला जुलूस

04 Oct 2026
विज्ञापन

दिल्ली में अब गाड़ी चोरी करना मुश्किल, आईटीएमएस से तुरंत मिलेगा अलर्ट

04 Oct 2026

पांवटा साहिब में आधी रात को भीषण हादसा, डंपर से टकराई कार; 3 लोगों की मौत

04 Oct 2026
विज्ञापन

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर मनाली में कड़ा पहरा: 600 जवान संभालेंगे सुरक्षा, ड्रोन और पैराग्लाइडिंग पर रोक

04 Oct 2026

शिमला: वन्यजीव सप्ताह में रिज मैदान से दौड़ा जागरूकता का संदेश, विधायक हरीश जनारथा ने दिखाई मिनी मैराथन को हरी झंडी

04 Oct 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली दौरे पर ट्रैफिक प्लान जारी, 4 घंटे तक बंद रहेगी अटल टनल; 600 जवान संभालेंगे सुरक्षा

04 Oct 2026

राजस्थान से मानसून की विदाई

04 Oct 2026

मानसून की विदाई के बाद MP में मौसम का यू-टर्न!

04 Oct 2026

बिहार न्यूज: गंडक का तटबंध टूटा, गांवों में घुसा पानी; घर-खेत डूबे, बांध पर शरण लेने को मजबूर परिवार

04 Oct 2026

उज्जैन: महाकाल के दरबार में भक्ति का अद्भुत रंग, भस्म आरती में बाबा का भांग से हुआ सूर्य स्वरूप शृंगार

04 Oct 2026

VIDEO: रात के अंधेरे में हो रही खाद की कालाबाजारी, ग्रामीणों ने सहकारी समिति पर किया हंगामा

04 Oct 2026

अयोध्या: निषाद का बड़ा बयान, 2027 में BJP के साथ रहने का ऐलान

04 Oct 2026

VIDEO: कोसीकलां में एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति

04 Oct 2026

VIDEO: अरिंद नदी उफान पर, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

04 Oct 2026

बैरिया में बाढ़ बचाव व साफ-सफाई का जायजा लिया, VIDEO

03 Oct 2026

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाया, VIDEO

03 Oct 2026

मंडलीय विद्यालयी कबड्डी में आजमगढ़ बना ओवरऑल चैंपियन, VIDEO

03 Oct 2026

पीडीडीयू जंक्शन पर उमड़ी भीड़, संभालने में आरपीएफ और जीआरपी के छूटे पसीने; VIDEO

03 Oct 2026

संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं, VIDEO

03 Oct 2026

समस्याओं को लेकर लेखपाल संघ का तहसील में धरना, VIDEO

03 Oct 2026

जीवित्पुत्रिका पर्व पर तालाब की सफाई की और खिचड़ी वितरित किया

03 Oct 2026

10 नवंबर को होगी श्री चित्रगुप्त वार्षिक पूजा, VIDEO

03 Oct 2026

हमीद सेतु के ज्वाइंटर में गैप होने का वीडियो वायरल;video

03 Oct 2026

आठ सूत्रीय मांगों के समर्थन में लेखपालों ने किया धरना प्रदर्शन, VIDEO

03 Oct 2026

बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, VIDEO

03 Oct 2026

मांगों को लेकर लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार, सीएम को भेजा ज्ञापन; VIDEO

03 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed