Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   An uncle a relative murdered innocent child by strangling her after physically assaulting her

यूपी: मासूम से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर पारिवारिक चाचा ने ही की थी हत्या, गिरफ्तार; रविवार को मिला था शव

Wed, 18 Nov 2026 11:41 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Published by: Akash Dubey Updated Wed, 18 Nov 2026 11:41 PM IST
सार

पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। साथ ही दुष्कर्म की भी पुष्टि हुई थी। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने घटना का खुलासा करने के लिए एसओजी समेत सात टीमों को लगाया था।

विज्ञापन
An uncle a relative murdered innocent child by strangling her after physically assaulting her
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को लापता हुई मासूम की हत्या कर शव फेंके जाने की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। मृतका की दादी की बहन के बेटे ने दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर मासूम की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी चार साल की बच्ची शुक्रवार दोपहर अपने मकान के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान संदिग्ध हालात में वह लापता हो गई थी। रविवार दोपहर उसका शव गांव से 700 मीटर दूर प्राथमिक विद्यालय के पीछे एक बाग की झाड़ियों में मिला था। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। साथ ही दुष्कर्म की भी पुष्टि हुई थी। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने घटना का खुलासा करने के लिए एसओजी समेत सात टीमों को लगाया था। पुलिस ने मामले में गांव निवासी रिजवी यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी की मां और मृतका की दादी सगी बहनें हैं। पुलिस को शुक्रवार रात से ही रिजवी पर शक था, लेकिन पुलिस सारे सबूताें को जुटाने में लगी थी। अहम सुराग मिल जाने और वैज्ञानिक जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने पर पुलिस ने बुधवार को रिजवी को गिरफ्तार कर लिया। रिजवी ने दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या की थी। उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति में आरोपी रिजवी को गिरफ्तार किए जाने और न्यायालय से जेल भेजे जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन


बेंजोडियन टेस्ट और छात्रा के बयान से तह तक पहुंची पुलिस
मासूम के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या के आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने तीन दिनों तक खूब खाक छानी। इसी दौरान गांव के प्राथमिक विद्यालय की एक छात्रा, आरोपी के चाचा के बयान से महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पैंट का बेंजोडाइन टेस्ट कराया, तो फिर पुलिस के लिए आरोपी को पकड़ना आसान हो गया। बच्ची के लापता होने की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को पूरे दिन तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान डाॅग स्क्वायड की भी मदद ली गई थी। शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय भी खुला था। विद्यालय की एक 11 वर्षीय छात्रा ने पुलिस को बताया था कि रिजवी के साथ आरोपी को जाते हुए देखा था। इसके बाद आरोपी रिजवी के चाचा ने भी यही बात दोहराई थी। पुलिस ने इसके बाद रिजवी के मकान की तलाशी ली थी। यहां एक पिट्ठू बैग में पैंट मिली थी। इस पैंट का पुलिस ने बेंजोडाइन टेस्ट कराया था। फील्ड यूनिट ने जब यह टेस्ट किया तो पैंट की चेन और इसके आस पास खून के कई धब्बे उभरकर सामने आ गए। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद वापस अपने घर चला गया था। यहां वह नहाया और घटना के समय पहने अंत: वस्त्रों को धो दिया था, लेकिन बेंजोडियन टेस्ट से पुलिस को गंभीर सुराग मिल गए। फिर पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ना शुरू की और घटना का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली जाने से पहले दिया घटना को अंजाम फिर रो रोकर ढूंढता रहा मासूम को
आरोपी रिजवी यादव दिल्ली में एक फैक्टरी में जींस में डाई लगाने काम करता है। दिवाली से पहले वह वापस गांव आ गया था। घटना के दिन ही उसे दिल्ली जाना था। इसके लिए उसने पिट्ठू बैग भी तैयार कर लिया था। इसी बीच शुक्रवार दोपहर वह घूमते हुए गांव पहुंच गया। यहां मासूम उसे नजर आ गई, तो उसे साथ ले जाकर दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी। इसी बीच जब मासूम को तलाशने का अभियान चल रहा था तो आरोपी पुलिस और ग्रामीणों के साथ रोते हुए बच्ची को ढूंढ रहा था। खास बात यह है कि जब रविवार को पुलिस गांव में बच्ची को तलाश रही थी तो रिजवी ही इशारों इशारों में पुलिस को घटनास्थल तक ले गया था, लेकिन तब किसी को यह अंदाजा नहीं था कि उसने ही घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed