Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
Scooter-borne individuals steal a bag containing 90,000 rupees from a businessman's car near a police picket
{"_id":"6aea13807c4da76bdb06bc19","slug":"video-scooter-borne-individuals-steal-a-bag-containing-90000-rupees-from-a-businessmans-car-near-a-police-picket-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पुलिस पिकेट के पास व्यापारी की कार से 90 हजार रुपये का बैग ले उड़े स्कूटी सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पुलिस पिकेट के पास व्यापारी की कार से 90 हजार रुपये का बैग ले उड़े स्कूटी सवार
चमनगंज थाना क्षेत्र के भन्नानापुरवा में पुलिस पिकेट के पास मंगलवार दोपहर किराना व्यापारी की कार से स्कूटी सवार ने बैग पार कर दिया गया। बैग में 90 हजार रुपये रखे थे।
कानपुर देहात के शिवली निवासी अंकित कुमार गुप्ता सत्यम किराना स्टोर के मालिक हैं। उन्होंने दी तहरीर में बताया कि किसी काम से भन्नानापुरवा आए थे। यहां उनकी कार करीब 03.15 बजे पंचर हो गई। इस पर वह सड़क किनारे पंचर बनवा रहे थे। तभी स्कूटी सवार दो युवक आए और कार में रखा बैग लेकर भाग गए। वारदात के बाद व्यापारी ने शोर मचाया। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता के नेतृत्व में कई व्यापारी मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की मांग की। एसीपी सीसामऊ आनंद ओझा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की तीन टीमें आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।