Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   ramayan box office collection day 9 and day10 in hindi and all languages

रामायण बॉक्स ऑफिस: दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ने की धमाकेदार एंट्री, नौवें दिन हुई 600 करोड़ पार

Sat, 14 Nov 2026 08:26 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 14 Nov 2026 08:26 AM IST
सार

  • फिल्म ‘रामायण’ का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा है। 
  • फिल्म की कमाई दसवें दिन भी रफ्तार पकड़े हुए है। 
  • पढ़िए दूसरे हफ्ते के शुरुआती दो दिनों का कैसा है कलेक्शन...

विज्ञापन
ramayan box office collection day 9 and day10 in hindi and all languages
फिल्म 'रामायण' का ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज को आज दस दिन हो चुके हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन तगड़ी कमाई कर रही है। रणबीर की फिल्म ने अब तक 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। कमाई को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म दूसरा हफ्ता पूरा होने के पहले हजार करोड़ का कलेक्शन कर सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos

ramayan box office collection day 9 and day10 in hindi and all languages
'रामायण' फिल्म - फोटो : अमर उजाला

कितनी हुई ‘रामायण’ की नौवें दिन की कमाई

  • फिल्म ‘रामायण’ ने नौवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 47.85 करोड़ का कलेक्शन किया।
  • वहीं फिल्म ने आठवें दिन 53.50 करोड़ की कमाई रही।  
  • सातवें दिन फिल्म का कलेक्शन 70.65 करोड़ रहा। 
  • ‘रामायण’ ने छठे दिन 94.10 करोड़ रुपये का करोबार किया था।
  • फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन 613.36 करोड़ रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ramayan box office collection day 9 and day10 in hindi and all languages
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

किस भाषा में कितना कलेक्शन 
फिल्म ‘रामायण’ पांच भाषाओं में रिलीज हुई थी। बॉलीवुड फिल्म होने की वजह से ‘रामायण’ ने सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी भाषा में किया। हिंदी भाषा में खबर लिखे जाने तक 83 लाख की कमाई की। तमिल भाषा में फिल्म ने सात लाख का कलेक्शन रहा। वहीं कन्नड़ भाषा में सबसे कम 1 लाख रुपये का करोबार किया।

वर्ल्डवाइड कितनी हुई कमाई 
भारतीय बॉक्स ऑफिस में यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। मगर दुनियाभर के दर्शक भी फिल्म को पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने नौ दिनों में इसने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1,033.55 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म ने शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' (1,050.30 करोड़ रुपये) के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ा है। अब इस फिल्म की निगाहें 'जवान' (1,148.32 करोड़ रुपये) के कलेक्शन पर हैं। 

विज्ञापन

ramayan box office collection day 9 and day10 in hindi and all languages
रामायण - फोटो : यूट्यूब

फिल्म ‘रामायण’ के बारे में 
नितेश फिल्म ‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। वहीं फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा ने किया है। फिल्म का दूसरा भाग दिवाली 2028 में रिलीज होने वाला है। 'रामायण' में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, अरुण गोविल, रकुल प्रीत, लारा दत्ता और विवेक ओबेरॉय हैं। अनुपम खेर ने जटायु के किरदार के लिए आवाज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed