{"_id":"6af7cd37890ed9683f01b485","slug":"moving-bus-catches-fire-on-yamuna-expressway-40-passengers-escape-unhurt-2026-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बनी बस : 40 यात्रियों में मची चीख-पुकार, लपटें देख कांपे लोग; सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बनी बस : 40 यात्रियों में मची चीख-पुकार, लपटें देख कांपे लोग; सामान जलकर राख
Sat, 14 Nov 2026 08:23 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 14 Nov 2026 08:23 AM IST
सार
यमुना एक्सप्रेसवे पर राया कट पुल के ऊपर शनिवार देर रात वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से चलती बस में आग लग गई। बस में सवार करीब 40 यात्रियों ने बाहर निकलकर जान बचाई, जबकि बस और उनका सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात राया कट पुल के ऊपर चलती बस में आग लग गई। बस से लपटें उठती देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। यात्रियों ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में बस और यात्रियों का सामान जल गया। गनीमत रही कि कोई यात्री हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, खजुराहो ट्रेवल्स की बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से करीब 40 यात्रियों को लेकर मध्य प्रदेश के छतरपुर जा रही थी। बस को चालक जितेंद्र पुत्र मोहनलाल निवासी नौगांव, छतरपुर चला रहा था। शनिवार देर रात थाना राया क्षेत्र में राया कट पुल के ऊपर बस की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
लपटें उठती देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी यात्री बस से बाहर निकल आए। इस दौरान उनका सामान आग की भेंट चढ़ गया। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात 1:38 बजे पीआरवी 5840 को बस में आग लगने की सूचना मिली। प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया।
करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। महावन सीओ संजीव कुमार राय ने बताया कि बस में आग लगने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। दमकल विभाग की मदद से आग बुझाई गई। बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
