{"_id":"6ae9be4fc53ea6b175055fc8","slug":"video-shansha-grand-dev-milan-raja-ghepan-tangzar-devta-lahaul-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"लाहौल के शांशा गांव में राजा घेपन और तंगजर देवता का भव्य देव मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल के शांशा गांव में राजा घेपन और तंगजर देवता का भव्य देव मिलन
लाहौल घाटी के आराध्य देवता राजा घेपन की घाटी परिक्रमा के दौरान मंगलवार को शांशा गांव में भव्य देव मिलन हुआ। दो साल बाद हो रही इस परिक्रमा के दौरान तंगजर देवता अपने छोटे भाई राजा घेपन से मिले। इस दौरान देव मिलन का अद्भुत और भावुक दृश्य देखने को मिला।
देव मिलन के बाद तंगजर देवता उदयपुर की ओर रवाना हुए। इस दौरान राजा घेपन, देवी बोटी और अठारह नाग देवता भी यात्रा में शामिल हैं। घाटी परिक्रमा को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को राजा घेपन की रथ यात्रा का रात्रि ठहराव जोबरंग गांव में होगा। इसके बाद गुरुवार, 5 नवंबर को राजा घेपन जाहलमा पहुंचेंगे। जाहलमा पहुंचने से पहले फूडा गांव में एक बार फिर देव मिलन का भावुक नजारा देखने को मिलेगा।
दो साल बाद आयोजित हो रही इस परिक्रमा में देवताओं के मिलन को देखने के लिए श्रद्धालुओं में खास उत्साह है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।