{"_id":"6a89c220f17bc4ffa600b703","slug":"video-saurabh-singh-bhadauria-becomes-state-president-of-uttar-pradesh-cement-dealers-association-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: उत्तर प्रदेश सीमेंट डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बने संजय सिंह भदौरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: उत्तर प्रदेश सीमेंट डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बने संजय सिंह भदौरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 22 Aug 2026 09:07 PM IST
Link Copied
उत्तर प्रदेश सीमेंट डीलर्स एसोसिएशन का 20वां प्रांतीय अधिवेशन और सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को मर्चेंट चैंबर हॉल में किया गया। इसमें नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी हुआ। संजय सिंह भदौरिया नए प्रदेश अध्यक्ष बने। इस दौरान सस्ती सीमेंट उपलब्ध कराने के साथ ही असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए मजदूर कैंटीन संचालन की घोषणा की गई। मुख्य अतिथि, कानपुर नगर सांसद रमेश अवस्थी ने प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह भदौरिया, महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष आनंद गुप्ता समेत प्रदेश के 28 पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान संगठन के संस्थापक एवं निवर्तमान अध्यक्ष निखिलेश दुबे, महामंत्री नवीन डरोलिया, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता को विदाई देकर सम्मानित किया गया। पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले सीमेंट व्यापारी शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या द्विवेदी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की गई। अधिवेशन में कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। सीमेंट व्यापारियों एवं आम उपभोक्ताओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए छोटे उपभोक्ताओं को भी नॉन-ट्रेड सीमेंट की तर्ज पर किफायती दर पर सीमेंट उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि आम उपभोक्ताओं को उचित एवं प्रतिस्पर्धी दर पर सीमेंट उपलब्ध होने से निर्माण कार्य करने वाले छोटे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन के प्रदेशव्यापी विस्तार के लिए वन प्लस टू सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सदस्य संख्या को चार गुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। साथ ही वर्ष 2026 में प्रदेशभर में एक लाख पौधरोपण करने का संकल्प लिया गया। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को किफायती दर मजदूर कैंटीन संचालित करने का निर्णय भी लिया गया। छोटे उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों एवं उचित मूल्य के प्रति जागरूक करने के लिए प्रदेशव्यापी अभियान चलाने की भी घोषणा की गई। इस दौरान सीमेंट व्यापारियों का सम्मान भी किया गया। इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रकाश पाल, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा, दीपेंद्र गुप्ता,गुलशन मीरचंदानी, संजय द्विवेदी, विभू गुप्ता, सिमरदीप सिंह, महेश गुप्ता, अश्विनी गुप्ता, नरेश द्विवेदी, सचिन अग्रवाल, रतन पाटोदिया, श्याममूर्ति गुप्ता, विपिन बघेल, शोभित शुक्ला आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।