{"_id":"6abbfd9e81f8760561079c4a","slug":"video-mayor-speaks-on-the-kaushalpuri-mandal-president-dispute-files-have-gone-missing-from-the-office-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सदन की बैठक में कौशलपुरी मंडल अध्यक्ष विवाद में महापौर बोलीं- कार्यालय से गायब हुईं फाइलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदन की बैठक में कौशलपुरी मंडल अध्यक्ष विवाद में महापौर बोलीं- कार्यालय से गायब हुईं फाइलें
नगर निगम सदन की बैठक के बाद महापौर और भाजपा कौशलपुरी मंडल अध्यक्ष के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब महापौर प्रमिला पांडेय ने उनके कार्यालय में बने रेस्ट हाउस से दो-तीन जरूरी फाइलें गायब होने का आरोप लगाया है। कहा कि वह इसकी जांच करा रही है, फाइलें मिल गई तो ठीक, नहीं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार को नगर निगम की सदन की बैठक हुई थी। इस दौरान भाजपा के बागी पार्षद आलोक पांडेय, पवन गुप्ता, लक्ष्मी कोरी और विकास जायसवाल ने आरोप लगाया था कि कौशलपुरी के भाजपा मंडल मंत्री मनीष बाजपेई पत्र देने महापौर कार्यालय गए तो उन्हें बंधक बना लिया गया। यही नहीं, मोबाइल छीनने समेत कई आरोप लगाए थे। मामले में मनीष बाजपेई ने संगठन में भी शिकायत की थी। अब मंगलवार को महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि इस घटना के बाद सोमवार को कार्यालय खुलने पर जब कमरों और अलमारियों की जांच कराई गई तो दो-तीन जरूरी फाइलें गायब मिली। बताया कि उनके कार्यालय के अंदर ही रेस्ट रूम है, जहां अलमारियों में ये फाइलें रखी थी। इसके ठीक पीछे मीटिंग हॉल है। वह फाइलें ढुढंवा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।